×

रहेंगे हरदम तरोताजा,गर्मियां आने वाली है इन चीजों को बनाएं अपना साथी

suman
Published on: 19 April 2019 2:31 AM GMT
रहेंगे  हरदम तरोताजा,गर्मियां आने वाली है इन चीजों को बनाएं अपना साथी
X

जयपुर:गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। इसके साथ ही कोल ड्रिंक्स के साथ पेय पदार्थ और फलों के फ्लेवर का भी सीजन आने वाला है। जहां एक तरफ कोल ड्रिंक्स कंपनी देसी पेय पदार्थ और फलों का जूस भारत में लाने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ देश के कुछ ऐसे 5 देसी पेय पदार्थ हैं। जिन्हें गर्मियों के मौसम में अपनी प्यास बुझाने के लिये पी सकते हैं। कुछ घरेलू शीतल पेय पदार्थों के बारे में जिनको पीने से गर्मी में गर्मी की तपिश और कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। गर्मियों के मौसम में तेज धूप में शरीर को फिर से एनर्जी से भरने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। कहते हैं कि नारियल पानी शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है, स्कीन पर ग्लो लाता है और किडनी स्टोन से बचाए रखता है।

देसी जलजीरा गर्मियों के मौसम में जलजीरा सबसे ज्यादा पिये जाने वाला पेय पदार्थ है। ये पेय उत्तर भारत में बहुत मशहूर है। इसमें जीरा, इमली, काला नमक, पुदीना और पानी मिलाया जाता है। आप बाजार से भी बना बनाया ले सकते हैं। बता दें कि इससे भी कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं।

नींबू पानी देसी पेय पदार्थ की बात की जाए तो नींबू पानी भी काफी पसंद किया जाता है। लोग गर्मियों के मौसम में इससे सबसे ज्यादा पीते हैं। ठंडे पानी में एक नींबू निचोड़ कर पीने से शरीर ठंडा रहता है। कई लोग इसे टेस्‍टी बनाने के लिये इसमें चीनी भी मिलाते हैं। ये आपको गर्मी में बहुत राहत पहुंचाता है।

HEALTH:जानिए मिट्टी के घड़े का पानी पीना फायदेमंद है या नहीं?

छाछ को गर्मियों का सबसे सस्‍ता पेय माना जाता है। इस गांव के लोग सबसे ज्यादा पीते हैं। इसे ज्यादातर खाना खाने के बाद ही पिया जाता है। यह दही, पानी, नमक, अदरक, जीरा और मिर्च को डाल कर बनाया जाता है। इसे पीने से पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही आपका हाजमा भी ठीक रहता है।

गर्मियों में गन्ने का रस पीने से दिल की बीमारी नहीं होती। इसे पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है। यह जूस पोटैशियम, ग्लूकोज, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और मैगनीशियम से भरा होता है।

कोक ने भी लोगों का रूझान देखते हुए अब अपना फोकस हेल्थ बेस्ड फ्रूट ड्रिंक्स की तरफ किया है। कंपनी भी मिनट मेड के नाम से संतरा, नींबू और मौसमी जूस बेच रही है। अब कोल्ड ड्रिंक में फ्रूट जूस मिलाने से कंपनी को उम्मीद है कि उसका मार्केट शेयर भी बढ़ जाएगा।

suman

suman

Next Story