×

बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवान, जानें चेहरे पर निखार लाने के ये घरेलू उपाय

उम्र बढने के साथ साथ चेहरे की त्वचा में ढीलापन आने लग जाता है। यह समस्या आजकल आम है जिसमे त्वचा में ढीलापन आ जाता है। जो सबसे पहले माथे पर आना शुरू होती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Aug 2020 5:45 PM GMT
बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवान, जानें चेहरे पर निखार लाने के ये घरेलू उपाय
X
इन तरीकों से चेहरे बढ़ती उम्र को रोके

जयपुर:उम्र बढने के साथ साथ चेहरे की त्वचा में ढीलापन आने लग जाता है। यह समस्या आजकल आम है जिसमे त्वचा में ढीलापन आ जाता है। जो सबसे पहले माथे पर आना शुरू होती है। यह समस्या सही समय पर भोजन न करने से, तनाव लेने से बढ़ जाती है। ऐसे में इन झुर्रियो से आपकी खूबसूरती कम होने लगा जाती है। जिसके चलते आप अपने आपको असहज सा महसूस करते है।

*फेस मास्क माथे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फेस मास्क का इस्तेमाल करें। फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फलों के छिलकों का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। अब हल्के हाथों से अपने चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी माथे की झुर्रियां गायब हो जाएंगी।

यह पढ़ें...जीवन में ना आने दें दुर्भाग्य की साया, करेंगे ये उपाय तो आएंगे आपके काम

beauty tips प्रतीकात्मक

* अलसी के तेल माथे की झुर्रियों को दूर करने के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो रोजाना दो चम्मच अलसी के तेल का सेवन भी कर सकते हैं। अलसी के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी झुर्रियां दूर हो जाएंगे ।

* नींबू का रस माथे की झुर्रियों को दूर करने के लिए एक अंडे को फोड़ ले। अब इसमें एक चम्मच मॉइस्चराइजिंग क्रीम और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल करने से आपके माथे की झुर्रियां दूर हो जाएंगे।

यह पढ़ें...धोनी की इनकम जानकर चौंक जाएंगे, इन सात जगहों से करते हैं इतने की कमाई

beauty tips प्रतीकात्मक

*कटोरी दही माथे की झुर्रियो को दूर करने के लिए एक कटोरी दही ले। और इसे फिर इसमें निम्बू के साथ साथ गुलाबजल डालकर अच्छे से मिला दे। अब इस लेप को माथे पर लग ले। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में झुर्रिया खत्म हो जाएगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story