×

कहीं आप 30 की तो नहीं! अगर हैं, तो आपको हो सकती है ये बीमारियां

ऐसा हमेशा देखा जाता है कि ढलती उम्र के साथ महिलाओं को बहुत सी की बीमारियां होने लगती है। महिलाओं की छोटी-बड़ी बीमारियों से उनका स्वास्थ खराब हो जाता है।

Roshni Khan
Published on: 11 March 2020 8:10 AM GMT
कहीं आप 30 की तो नहीं! अगर हैं, तो आपको हो सकती है ये बीमारियां
X

लखनऊ: ऐसा हमेशा देखा जाता है कि ढलती उम्र के साथ महिलाओं को बहुत सी की बीमारियां होने लगती है। महिलाओं की छोटी-बड़ी बीमारियों से उनका स्वास्थ खराब हो जाता है। क्योंकि महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं, इसलिए उनका स्वस्थ होना परिवार के लिए बेहद जरुरी है। ऐसे में उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। महिलाओं को 30 साल की उम्र के बाद कुछ जरूरी टेस्ट करवा लेना चाहिए। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ज़रूरी टेस्ट के बारे में...

ये भी पढ़ें:बम्पर भर्तियां: इंजीनियर से लेकर MBA के पदों पर निकली वैकेंसी, अभी करें अप्लाई

ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर समस्या है। इस बीमारी में प्रारंभिक लक्षणों का आभास नहीं हो पाता। स्तन कैंसर की जांच आपको हर तीन वर्ष में नियमित तौर पर करवानी चाहिए। इस जांच को महिलाएं मेमोग्राफी तकनीक से करवा सकती हैं।

स्किन की जांच

ब्रेस्ट कैंसर की तरह महिलाओं के लिए स्किन कैंसर भी एक गंभीर बीमारी है। इससे बचने के लिए महिलाओं को इसकी जांच करवानी चाहिए। ताकि आप समय रहते इसके खतरे से बच सकें।

कोलेस्ट्रॉल

शरीर में खून में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करवाना बेहद जरूरी है। इनका असामान्य होना, कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बना सकता है।

पेल्विक एग्जाम

30 की उम्र को पार करने के बाद आपको पेल्विक एग्जाम की जांच जरूर करवानी चाहिए। ये जांच यूटरस की सही स्थिति का पता लगाने के लिए किया जाता है।

पैप टेस्ट

पैप टेस्ट हर साल करवाना चाहिेए। ये जांच सर्वाइकल कैंसर को पता करने के लिए किया जाता है। टेस्ट पॉजिटिव आने पर समय रहते प्राथमिक स्टेज में ही इसका इलाज करवाना जरूरी होता है।

ब्लडप्रेशर

ब्लडप्रेशर कई तरह की समस्याएं पैदा करती है। महिलाओं को नियमित तौर पर इसकी जांच करवाते रहनी चाहिए और इसे नियंत्रित रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो इस वजह से आपकी बहुत सी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें:यूपी में खेली गई खून की होली: 7 लोगों को लगी गोली, दहशत में इलाका

आंखों की जांच

आपको समय-समय पर आंखों की जांच करवानी ही चाहिए। सिलाई, कढ़ाई से लेकर किचन का काम करने वाली महिलाओं के लिए तो ये और ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को नियमित तौर पर अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story