×

Highest Paid Instagram Celebs: जानिए इंस्टाग्राम के एक पोस्ट का कितना लेते हैं ये सेलेब्स, करोड़ों में हैं इनकी इससे कमाई

Highest Paid Instagram Celebs: आज हम बात कर रहे हैं उन सेलेब्स की जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से गाढ़ी कमाई करते हैं। आइये जानते हैं कौन सा सेलेब सोशल मीडिया के ज़रिये कितनी कमाई कर रहा है।

Shweta Shrivastava
Published on: 12 Aug 2023 2:42 AM GMT (Updated on: 12 Aug 2023 4:42 AM GMT)
Highest Paid Instagram Celebs: जानिए इंस्टाग्राम के एक पोस्ट का कितना लेते हैं ये सेलेब्स, करोड़ों में हैं इनकी इससे कमाई
X
Highest Paid Instagram Celebs (Image Credit-Social Media)

Highest Paid Instagram Celebs List : भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह देखा जाता है। वहीँ सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम आजकल पैसा कमाने का एक साधन बनकर उभरा है जहाँ आजकल हर कोई हांथ आज़मा रहा है। वहीँ इस रेस में कई जाने माने चेहरे भी हैं जिन्हे हम सोशल मीडिया की दुनिया से अलग काफी पसंद करते हैं और उन्होंने भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीँ आज हम बात कर रहे हैं उन्हीं सेलेब्स की जो इन प्लेटफॉर्म्स से गाढ़ी कमाई करते हैं। आइये जानते हैं कौन सा सेलेब सोशल मीडिया के ज़रिये कितनी कमाई कर रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सेलेब्स कमाते हैं इतना पैसा

सोशल मीडिया की दुनिया ने आज हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया है। फिर चाहे वो बच्चे हों, नौ जवान हों या फिर हमारे प्यारे स्लेबस जिन्हे या तो हम रुपहले पर्दो पर देखते हैं या खेल के मैदान में। हमारी इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से लेकर फुटबॉलर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम भी शामिल हैं। आइये जानते हैं कि किसके कितने फॉलोवर्स हैं और वो यहाँ से कितनी कमाई कर लेते हैं।

पैसा कामना यूँ तो काफी कठिन काम है लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने आज उनलोगों को नेम और फेम के साथ साथ पैसा भी दिया है। इंस्टाग्राम के ज़रिये लोग रील्स बनाकर खूब पैसा कमा रहे हैं। लोग लाखों की तादाद में रील्स बना रहे हैं। वहीँ सेलेब्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। जिससे वो करोड़ों कमा भी रहे हैं। कई सेलेब्स तो एक-एक रील का करोड़ों रूपए चार्ज कर रहे हैं। आइये जानते हैं कौन कितनी कमाई करके हमारी इस लिस्ट में टॉप पर है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo Instagram Paid)

सबसे पहले नंबर पर मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जो इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा कमाई करते हैं। इसकी वजह से वो सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एथलीट बन गए हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट का 26 करोड़ रुपए लेते हैं। जिसकी वजह से वो लगातार तीसरे साल इंस्टाग्राम के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले शख्स बन गए हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli Instagram Paid)

वहीँ दूसरे नंबर पर भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली हैं। उन्हें साल 2017 के बाद में पहली बार फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया का सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले खिलाडियों की सूची में शामिल किया था। कोहली अपनी एक पोस्ट का 11.45 करोड़ रुपए लेते हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram Paid)

तीसरे नंबर पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story