×

आज कॉन्डम के बारे में ले लीजिए 10 ज्ञान की बातें, आएंगी बड़े काम

Manali Rastogi
Published on: 3 April 2023 7:16 PM GMT
आज कॉन्डम के बारे में ले लीजिए 10 ज्ञान की बातें, आएंगी बड़े काम
X
आज कॉन्डम के बारे में ले लीजिए 10 ज्ञान की बातें, आएंगी बड़े काम

लखनऊ : टीवी पर सूर्यवंशम के बाद अगर कोई चीज सबसे ज्यादा नजर आती है, तो वो है कॉन्डम। पान से लेकर अचार पापड़ के फ्लेवर वाले। बोले तो कुछ बचा नहीं। जिस फ्लेवर का कॉन्डम मार्केट में आता न हो। तो जनाब! आज का हमारा ज्ञान इसी पर है।

ये भी पढ़ें: SBI का नया नियम: बैंक खाते में 3 बार से ज्यादा कैश जमा किया तो देना होगा चार्ज

  • इतिहास की माने तो 5,000 साल पुराना है इसका इतिहास।
  • इस शब्द को लैटिन भाषा के कंडस से उठाया गया है। इसका अर्थ है संदूक। कहा जात है कि कॉन्डम का इतिहास 15,000 साल पुराना है।
  • कुछ ज्ञानीजन कहते हैं कि फ्रांस की एक गुफा में इसकी कलाकृति मिली थी। जो करीब 15000 साल पहले की थी।

ये भी पढ़ें: 5वीं पास- बड़का खेल! घर बैठे ही छाप डाले कड़क कड़क नोट

  • मर्दों से ज्यादा औरतें इसको खरीदती हैं। आकड़ों को देखकर बता रहे हैं। नोट करिए दुनिया में बिकने वाले कुल कॉन्डम में से करीब 40 प्रतिशत कॉन्डम महिलाओं द्वारा खरीदा जाता है।
  • प्रेम दिवस मललब, Valentine’s Day साल का अकेला दिन है जिस दिन हमारी होली की शराब जैसे कॉन्डम की जबर बिक्री होती है दुनिया भर में। इस दिन 30 प्रतिशत अधिक बिक्री होती है। इस बार 14 फरवरी को अमेरिका में हर सेकेंड में इसकी 87 बिक्री हुई थी।

  • पहले रबर कंडोम से हमारी मुलाकात 1944 में हुई थी।
  • इसको सूअर की आंत से बनाया गया था।
  • नोट करिए एक कंडोम में 1 गैलन पानी भर सकते हैं।
  • अपने शुरुआती दौर में कॉन्डम काफी छोटे साइज में आते थे। क्यों आते थे हमें नहीं पता, जो पता था वो बता दिए हैं।
  • सबसे पुराने से पुराना वाला कॉन्डम 1640 में सामने आया था। इस वाले को ऑस्ट्रिया के म्यूजिम में रखा गया है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story