×

अगर आप लेते हैं ज्यादा उबासी, तो होने वाले हैं इन खतरनाक बीमारियों के शिकार

आज-कल का टाइम ऐसा हो गया है लोग थके हुए आते हैं फिर सीधा बिस्तर पर लेट जातें हैं और सो जाते हैं।

Roshni Khan
Published on: 22 Nov 2019 11:25 AM GMT
अगर आप लेते हैं ज्यादा उबासी, तो होने वाले हैं इन खतरनाक बीमारियों के शिकार
X

लखनऊ: आज-कल का टाइम ऐसा हो गया है लोग थके हुए आते हैं फिर सीधा बिस्तर पर लेट जातें हैं और सो जाते हैं। काम दिनभर करने की वजह से लोगों को नींद आ जाती है और वो सो जाते हैं। नींद आने पर या ज्यादा थक जाने पर उबासी आना आम बात है लेकिन अगर आपको जरूरत से ज्यादा उबासी आने लगती हैं। ऐसे में इसके बारे में थोड़ा सोचने की जरूरत है। उसके लिए ये ठीक है बात नहीं है। उबासी का कनेक्शन सीधे हमारी सेहत से होता है। कई बार स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां होने के चलते उबासी ज्यादा आने लगती है। हेल्थ की बहुत सी परेशानियां होने पर उबासी आती है। उबासी हमारे बॉडी के परेशानियों का संकेत है। तो आज हम आपको बतातें हैं इससे जुड़ी बीमारियों के बारे में...

ये भी देखें:दिल्ली के CM केजरीवाल ने किया ये बड़ा ऐलान, बीजेपी में मच सकती है खलबली

थाइरॉयड की परेशानी

बार-बार उबासी आना हाईपोथाइरॉयड होने का संकेत भी हो सकता है। शरीर में थाइरॉयड हॉर्मोन कम बनने पर ऐसा होता है। लोग बार-बार उबासी लेते रहते हैं।

डायबिटीज की परेशानी

ज्यादा उबासी आना डायबिटीज में हाइपोग्लाइसीमिया के शुरुआत का संकेत होता है। जब बॉडी में ब्लड ग्लूकोस का लेवल कम हो जाता है तो उबासी आनी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो तुरंत इसका इलाज करवाएं।

लीवर में प्रॉब्लम

लीवर खराब होने की स्थिति में बॉडी को बहुत ज्यादा थकावट होने लगती है। थकान महसूस होने पर उबासी आती है। ऐसे में जब भी आपको ज्यादा उबासी आने लगे तो अपने लीवर का चैकअप जरूर करवाएं।

ये भी देखें:सिगरेट में सपा नेता! उड़ाते रहे धुआं-मनाते रहे ‘नेताजी’ का जन्मदिन, पड़ गया महंगा

हाई बल्ड प्रेशर

तनाव की वजह बीपी बढ़ जाता है और धड़कनों की गति कम हो जाती हैं। ऐसा होने पर ऑक्सीजन ब्रेन तक नहीं पहुंच पाता। इस स्थिति में उबासी के जरिए शरीर में ऑक्सीजन पहुंचती है।

ब्रेन स्टेम की प्रॉब्लम

ब्रेन स्टेम जख्म की वजह से ज्यादा उबासियां आने लगती हैं। पिट्यूटरी ग्लैंड दब जाने के कारण भी उबासी आती है। ऐसे में डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

ये भी देखें:बहुत फायदेमंद: इसलिए ‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’

दिल और फेफड़ों की बीमारी

डॉक्टर्स का मानना है कि दिल और फेफड़ों की बीमारियों की वजह से ज्यादा उबासी आती है। जब दिल और फेफड़े सही काम नहीं करते हैं तो अस्थमा की परेशानी होने लगती है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story