×

OMG! यहां दुल्हा-दुल्हन को टॉयलेट जाने पर है मनाही, आइये जाने इसके पीछे वजह

Indonesia Marriage Ritual: यहाँ की रस्म कुछ ऐसी है, जिसके बारे में आप कभी सोच नहीं सकते हैं। यह रस्म आपको अजीब लग सकती है। यह रस्म शादी के तीन दिनों तक मनायी जाती है। यह रस्म इंडोनेशिया के टीडॉन्ग नामक समुदाय में निभाई जाती है।

Akshita Pidiha
Published on: 26 Jun 2023 1:50 AM GMT
OMG! यहां दुल्हा-दुल्हन को टॉयलेट जाने पर है मनाही, आइये जाने इसके पीछे वजह
X
Indonesia Marriage Ritual (Pic: Social Media)

Indonesia Marriage Ritual: हर देश में कुछ न कुछ ऐसा ज़रूर होता है ,जिसे सुनकर आप अचरज में पड़ सकते हैं। आज एक ऐसे ही देश के बारे में हम जानेगें। यहाँ की रस्म कुछ ऐसी है, जिसके बारे में आप कभी सोच नहीं सकते हैं। यह रस्म आपको अजीब लग सकती है। यह रस्म शादी के तीन दिनों तक मनायी जाती है। यह रस्म इंडोनेशिया के टीडॉन्ग नामक समुदाय में निभाई जाती है। इस रस्म को लेकर कई मान्यताएं हैं जिसके चलते लोग इसे निभाते हैं। कुछ लोग इसे नकारात्मक शक्ति, कुछ लोग अपशगुन भी मानते हैं। इन रस्मों का अभी तक कोई वैज्ञानिक कारण पता नहीं चला है।

इंडोनेशिया में रहने वाले टीडॉन्ग समुदाय के लोग यहां शादी समारोह में दौरान अनोखी रस्म को निभाते हैं ।दरअसल शादी के पवित्र बंधन बंधने के बाद यहां दूल्हा-दुल्हन को तीन दिनों तक टॉयलेट जाने पर मनाही होती है। यहां तक कि नए वर वधू को यहां तीन दिनों तक खाना भी नहीं दिया जाता है। और दिया भी जाता है तो कम मात्रा में। ताकि यह प्रथा खंडित ना हो। इस प्रथा को निभाने के लिए दुल्हा-दुल्हन को पानी भी कम पिलाया जाता है। जिससे उनकी इस रस्म में बाधा न आए।

ऐसी मान्यता है कि यदि इस मान्यता को विशेष नियम से नहीं निभाया जाता है और शादी के तीन दिन तक टॉयलेट जाने से शादी के बंधन की पवित्रता भंग हो जाती है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आती है। उनका मानना तो यह भी है कि टॉयलेट को कई तरह के लोग उपयोग करते हैं और इसी टॉयलेट को नव वर-वधू को भी उपयोग करना पड़ता है। कई लोगों के वाश रूम उपयोग करने से यहाँ पर अनेक एनेर्जी विद्यमान रहती है। जो नव विवाहित के जीवन को प्रभवित कर सकती है।यहां तक शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है।

इस रस्म को निभाने के लिए शादी के अगले 3 दिनों तक नवविवाहित जोड़े को एक कमरे में बंद कर दिया जाता है जहां बाथरूम नहीं होता है। उन्हें 3 दिनों तक बाथरूम इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होती है। उन्हें मल-मूत्र त्यागने की चाहे जितनी भी आवश्यकता हो, फिर भी वो ऐसा कतई नहीं कर सकते हैं।उनपर नजर रखने के लिए लोगों को कमरे के बाहर तैनात कर दिया जाता है जिससे वो चोरी-छिपे भी ऐसा ना कर सकें। यह परंपरा काफ़ी सख़्ती से निभाई जाती है। जानकारी के अनुसार लोगो का यह भी मानना है इस रस्म को निभाने के पीछे नवविवाहित जोड़े को बुरी नजर से बचाना होता है। यदि जोड़ा शादी के तुरंत बाद शौचालय जाते हैं तो उनकी नव-विवाहित जिंदगी पर नकारात्मतक प्रभाव हो सकता है।

Akshita Pidiha

Akshita Pidiha

Next Story