×

Jaya Kishori Motivational Quotes: जया किशोरी ने दिया प्रेरणादायक ज्ञान, बोलीं जीवन का हर एक दिन हमारे लिए एक नया जन्म

Jaya Kishori Motivational Quotes : जया किशोरी के कुछ मोटिवेशनल कोट्स हैं जिसे सुनकर और पढ़कर लोगों में एक नई चेतना आती है और वो जीवन को सकारात्मक रूप से देखना शुरू कर देते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 24 Aug 2023 3:01 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2023 5:12 PM GMT)
Jaya Kishori Motivational Quotes: जया किशोरी ने दिया प्रेरणादायक ज्ञान, बोलीं जीवन का हर एक दिन हमारे लिए एक नया जन्म
X
Jaya Kishori Motivational Quotes(Image Credit-Social Media)

Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi: कथावाचक जया किशोरी काफी पॉपुलर हैं और अपनी मोटिवेशनल स्पीच से वो सभी को काफी प्रभावित करतीं हैं। उनके भजन और प्रवचनों के वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं। जया किशोरी की बातें अपने भक्तों को काफी मोटिवेट करतीं हैं जिससे उन्हें सद मार्ग पर चलने की सही राह मिलती है। वहीउनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स हैं जिसे सुनकर और पढ़कर लोगों में एक नई चेतना आती है और वो जीवन को सकारात्मक रूप से देखना शुरू कर देते हैं।

जया किशोरी जी कहतीं हैं

  • सफलता में विश्वास रखना सफल होने से भी बड़ी उपलब्धि है।
  • अगर आप सच में इश्वर से प्यार करते हैं तो पहले उसके लोगों से करना सीखें।
  • बुरे दौर में भी यदि आप विनम्र बने रहते तो हैं तो बहुत आगे तक जाएंगे।
  • अगर जीवन में सबसे अच्छा बनना है तो औसत से संतुष्ट होना छोड़ दो।
  • यदि आप अपने, अपने सपनों और अपने मूल्यों की कद्र नहीं करते तो कोई आपकी कद्र भी नहीं करेगा।
  • अपनी इतनी इज्जत करें कि कोई भी दूसरा शख्स आपकी बेइज्जती ना कर सके।
  • जीवन का हर एक दिन हमारे लिए एक नया जन्म है।
  • महान कार्य छोटे–छोटे कार्यो से बने होते है।
  • किसी ने कहा अच्छे कर्म करो तो स्वर्ग मिलेगा, मै कहती हूँ, माँ बाप की सेवा करो धरती ही स्वर्ग बन जायेगी।
  • जिस दिन आप बुरे विचारो के ऊपर अच्छे विचारो को रख देंगे, उस दिन आपका जीवन और भी बेहतरीन हो जायेगा।
  • आत्मविश्वास सबसे अच्छा पहनावा है
  • सफलता हमारा परिचय दुनिया से कराती है, और असफलता हमे दुनिया का परिचय कराती है।
  • इंसान कहता है पैसा आये तो मै कुछ करके दिखाऊं, और पैसा कहता है – कुछ कर के दिखा तो मै आऊँ।
  • मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है।
  • अगर जिन्दगी मे सूकून चाहते हो तो लोगो की बातो को दिल से लगाना छोड़ दो।
  • वे क्या सोचेंगे, वो क्या सोचेंग, दुनिया क्या सोचेंगी, उससे ऊपर उठ कर कुछ सोच, जिन्दगी सूकून का दूसरा नाम हो जायेगा।
  • परिवार और समाज में शिक्षा ही प्रगति का आधार है।
  • जो दान बिना सत्कार के, कुपात्र को दिया जाता है, वह तमस दान कहलाता है।
  • अपनी सोच को बेहतर कैसे बनाया जाये ये सीखने से बेहतर कुछ नही है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story