×

Jaya Kishori News: रक्षाबंधन पर इन्हे राखी बांधेंगी जया किशोरी? दिल के बेहद हैं करीब

Jaya Kishori on Rakshabandhan: रक्षाबंधन का त्योहार भी आ रहा है तो ऐसे में वो कौन है जो जया जी के दिल के बेहद करीब है और उन्हें वो सबसे ज़्यादा अपना ख़ास समझती हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 26 Aug 2023 2:13 AM GMT
Jaya Kishori News: रक्षाबंधन पर इन्हे राखी बांधेंगी जया किशोरी? दिल के बेहद हैं करीब
X
Jaya Kishori on Rakshabandhan (Image Credit-Social Media)

Jaya Kishori on Raksha Bandhan: कथावाचक जया किशोरी जी को किसी इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं है वो सोशल मीडिया पर अपनी काफी अलग पहचान रखतीं हैं। उनकी बातों को लोग न केवल सुनते हैं बल्कि उसे अपनाते भी हैं। वो अपनी ज्ञानवर्धक बातों से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेतीं हैं। वहीँ उनके भक्त उनकी निजी ज़िन्दगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। वहीँ जया जी अपनी निजी ज़िन्दगी के बारे में ज़्यादा बात नहीं करतीं लेकिन जब भी को खुद से जुडी कोई भी बात शेयर करतीं हैं तो वो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो जाती है। ऐसे में उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताईं हैं जिसके बारे में आप भी जानना ज़रूर चाहेंगे। आइये जानते हैं क्या बताया जया किशोरी जी ने।

रक्षाबंधन पर किसे राखी बांधेंगी जया किशोरी

हम सभी जानते हैं कि जया किशोरी आज सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर काफी पॉपुलर हैं। वहीँ रक्षाबंधन का त्योहार भी आ रहा है तो ऐसे में वो कौन है जो जया जी के दिल के बेहद करीब है और उन्हें वो सबसे ज़्यादा अपना ख़ास समझती हैं। दरअसल जया किशोरी जी को तो सभी बखूबी जानते हैं लेकिन उनके परिवार से बहुत से लोग परिचित नहीं होंगे। जया जी की एक छोटी बहन है जिनका नाम चेतना शर्मा है। जया जी अपनी छोटी बहन के बेहद करीब हैं। चेतना को म्यूजिक से काफी लगाव है।

भाई मानतीं हैं इन्हे

जया किशोरी अपनी छोटी बहन से बेहद प्यार करतीं हैं और दोनों की बॉन्डिंग भी काफी गज़ब की है। इतना ही नहीं जया अपनी छोटी बहन चेतना को अपना भाई मानतीं हैं। वहीँ चेतना भी अपनी दीदी को खूब प्यार करतीं हैं। चेतना को गायन का काफी शौक है वो कई भजन भी गा चुकीं हैं। साथ ही साथ कई एल्बम में भी उन्होंने अपनी आवाज़ दी है। वो चन्नई से म्यूजिक की पढ़ाई भी कर रहीं हैं। यहाँ के ए आर म्यूजिक इंस्टिट्यूट से वो म्यूजिक सीख रहीं हैं। वहीँ चेतना भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अक्सर अपनी फोटोज़ भी शेयर करतीं हैं।

दोनों की बॉन्डिंग और आजकल के ट्रेंड के हिसाब से सुनने में ये भी आया है कि दोनों बहने रक्षाबंधन के दिन एक दूसरे की कलाई पर राखी भी बांधतीं हैं। फिलहाल अभी तक इसकी पुष्टि जया जी द्वारा नहीं हुई है। लेकिन इस समय बहने भी एक दूसरे को राखी बांधतीं हैं उनका मानना है कि लड़कियां भी एक दूसरे की रक्षा बखूबी कर सकतीं हैं। वहीँ इस त्यौहार को आने में अब जहाँ कुछ ही दिन बचे हैं वहीँ मार्केट से लेकर हर तरह धूम मची हुई है। तो इस रक्षाबंधन आप कैसे मना रहे हैं ये त्योहार?

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story