×

Beautiful life: इन उपायों को अपनाएंगे, तब ही लाइफ बनेगी सरल व खूबसूरत

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई परेशान और हैरान है। किसी को चाहकर भी दो पल का आराम नहीं नसीब होता है। ऐसे में खुश और शांत दिखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको  लाइफ में रहना खुश है तो गुस्से को करें दूर और इन उपायों को अपनाकर अपनी लाइफ को सरल बना सकते है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 July 2020 2:58 AM GMT
Beautiful life:  इन उपायों को अपनाएंगे, तब ही लाइफ बनेगी सरल व खूबसूरत
X

जयपुर: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई परेशान और हैरान है। किसी को चाहकर भी दो पल का आराम नहीं नसीब होता है। ऐसे में खुश और शांत दिखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको लाइफ में रहना खुश है तो गुस्से को करें दूर और इन उपायों को अपनाकर अपनी लाइफ को सरल बना सकते है।

यह पढ़ें...भयंकर बारिश: अगले 24 घंटे यूपी के लिए भारी, देश के इन राज्यों को IMD की चेतावनी

किसी खास से बात करें

आप जिसे पसंद करते हैं उससे बात करिए। सामने ना हों या उसे फ़ोन करिए और बात करिए। उनकी आवाज सुनकर आपको अच्छा लगेगा। बात करने से मन हल्का हो जाएगा और आपको खुशी होगी।

हमेशा मुस्कराएं

हमेशा मुस्कुराएं, क्योंकि इससे आप न केवल खुश रहेंगे, बल्कि दूसरों को भी खुश रखने सफल होंगे। अपनों को देख कर मुस्कराने से प्यार बढ़ता है। वो भी मुस्कराएंगे। मुस्कराहट होगी तो खुशी मिलेगी।

सादगी को अपनाएं और सरल बनें

आप जितने सरल होंगे उतने खुश रहेंगे। चीजों को जीतना उलझाएंगे लाइफ में उतना दुखी दुखी रहेंगे। सरल जीवन खुशियों की दावत देता है। सादगी और सरलता को अपनाएं और जिएं हर पल को।

टेक्नोलॉजी के साथ चले और स्मार्ट बने

टेक्नोलॉजी स्मार्ट हो रही है। फोन मोबाइल बन गया। मोबाइल स्मार्ट मोबाइल बन गया। बॉक्स टीवी अब फ्लैट टीवी बन गया। फ्लैट टीवी अब स्मार्ट टीवी बन गया। आप भी टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अपने को बदलिए और नई चीजों को अपनाइएं और स्मार्ट बनिए, क्योंकि ये आज की जरुरत है।

यह पढ़ें...शादी के बाद ज्यादातर लड़कियां हो जाती हैं ऐसी, जानें इसकी बड़ी वजह…

बदलिए

अपने को थोड़ा-थोड़ा निरंतर बदलिए। जैसे ऋतु बदलती है ठीक वैसे ही। अगर नहीं बदलेंगे आने वाली नई ऋतु को नहीं सह पाएंगे। समाज में नई बातों और परंपराओं को अपनाइए। पूरा नहीं तो थोड़ा ही सही। हो सकता है बेटे की हर नई बात सही नहीं लगे। पर हो सकता है उसकी हर बात गलत नहीं हो। इसलिए उसे सुनिए, समझिए और हो सके तो अपने विचारों में बदलाव कीजि। इसी तरह हो सकता है बहू की भी हर नई बात सही नहीं लगे। पर हो सकता है उसकी हर बात गलत भी नहीं हो। इसलिए उसे सुनिए, समझिए और हो सके तो यहां भी अपने विचारों में बदलाव कीजिए और आप पाएंगे कि सभी खुश रहेंगे। आप भी, बाकी सदस्य भी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story