Lipstick Shades: इंडियन स्किनटोंस पर परफेक्ट लगते हैं ये लिपस्टिक शेड्स, फंक्शन्स के हिसाब से चुनिए इन्हे

Lipstick Shades : भारतीय स्किन टोन पर कई तरह के रंग काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन यहां आज हम आपके लिए कुछ सबसे अच्छे लिपस्टिक शेड लेकर आये हैं जो लगभग सभी भारतीय स्किन टोन पर परफेक्ट लगते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 5 April 2023 3:18 PM GMT
Lipstick Shades: इंडियन स्किनटोंस पर परफेक्ट लगते हैं ये लिपस्टिक शेड्स, फंक्शन्स के हिसाब से चुनिए इन्हे
X
Lipstick Shades (Image Credit-Social Media)

Lipstick Shades : बाजार में कई अलग-अलग तरह के लिपस्टिक के शेड्स अवेलेबल हैं जो आपकी स्किन टोन के अनुरूप हैं या नहीं ये चुनना कभी कभी आपके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। हालांकि, भारतीय स्किन टोन पर कई तरह के रंग काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन यहां आज हम आपके लिए कुछ सबसे अच्छे लिपस्टिक शेड लेकर आये हैं जो लगभग सभी भारतीय स्किन टोन पर परफेक्ट लगते हैं।

भारतीय स्किन टोन के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स

1. न्यूड (Nude Shade)

जब कुछ और अच्छा न लगे, तो आप हमेशा न्यूड शेड्स का चुनाव कर सकती हैं क्योंकि ये कभी निराश नहीं करता। कई न्यूड शेड हैं जो आपकी त्वचा की टोन के साथ पर्फेक्ट्ली मैच होते हैं। अगर आप ब्राउन न्यूड शेड लगते हैं, तो ब्राउन के वार्मर शेड्स चुनें; वहीँ अगर आप पिंक न्यूड शेड चाहते हैं, तो डस्टी पिंक चुनें; और अगर आप प्योर न्यूड चाहते हैं, तो कोरल के बजाय ब्राउनिश शेड्स चुनें। इन शेड्स को आप ट्रैवलिंग के साथ-साथ पार्टियों में जाते समय भी लगा सकती हैं।

2. लाल (Red Shade)

लिपस्टिक के रेड शेड्स हर महिला के मेकअप किट में ज़रूर होता हैं। कमाल की बात ये है कि इस शेड को लगाने से आपका मूड अच्छा हो सकता है और आप दिन के किसी भी समय जीवंत महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक डेट्स से लेकर नाइट पार्टीज तक, ये शेड लिपस्टिक की पॉपुलर चॉइस है। रोज रेड , क्रिमसन, फायर रेड , मूंगा, रास्पबेरी लाल, और रूबी लाल कई रेड शेड लिपस्टिक की उन रंगों में शामिल हैं।

3. कॉफ़ी (Coffee Shade)

कॉफी शेड की लिपस्टिक काफी पॉपुलर हैं जो आपको क्लासी लुक दे सकती हैं। कॉफी लिपस्टिक नरम और डस्टी होती हैं जो आपके लिप्स पर आसानी से सटल हो जाती हैं। ये शेड टैन्ड या ऑलिव स्किन टोन वाले लोगों पर सबसे अच्छा लगता है।

4. बेरीज (Berries Shade)

बेरी रंग एक विचित्र अलग तरह का शेड हैं, लेकिन वो ज़्यादातर बेहतरीन दिखते हैं। बेरी दिन के लिए थोड़ा डार्क शेड लग सकता है, लेकिन आप एक चमक के लिए इसके हल्के स्वाइप लगा सकते हैं। ये रात में सबसे अच्छा दिखता है। ये एक बहुत ही बहुमुखी रंग है जो आपको एक लक्ज़री लुक दे सकता है।

तो अब आप पिक्चर परफेक्ट लगने के लिए इनमे से कौन सा शेड चुनेंगीं? हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइयेगा।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story