TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

OMG: दुनिया के इन देशों में पीरियड्स से जुड़ी मान्यताएं, सुनकर कांप जाएगी रूह

माहवारी या पीरियड्स हर महिला के जीवन चक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो एक नियत समय के बाद आते रहता है।इसक दर्द से हर महिला को गुजरना पड़ता हैं। वर्तमान समय पीरियड्स को लेकर खुलकर बातें होने लगी है, आज भी कई देशों में इससे जुड़ी अनोखी मान्यताओं को बढ़ावा दिया जाता हैं।

suman
Published on: 16 Jun 2020 5:58 PM GMT
OMG: दुनिया के इन देशों में पीरियड्स से जुड़ी मान्यताएं, सुनकर कांप जाएगी रूह
X

लखनऊ: माहवारी या पीरियड्स हर महिला के जीवन चक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो एक नियत समय के बाद आते रहता है।इसक दर्द से हर महिला को गुजरना पड़ता हैं। वर्तमान समय पीरियड्स को लेकर खुलकर बातें होने लगी है, आज भी कई देशों में इससे जुड़ी अनोखी मान्यताओं को बढ़ावा दिया जाता हैं। जानते हैं विभिन्न देशों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को किन मान्यताओं से गुजरना पड़ता हैं। जानते हैं इसके बारे में।

इजराइल में जब किसी लड़की को पहली बार पीरियड होता है तो उसके गालों पर थप्पड़ मारा जाता है। इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि अगर पहली बार मासिक धर्म होने पर लड़की को थप्पड़ मारा जायेगा, तो उसके गालों पर हर वक्त लाली रहेगी, जिसकी वजह से वो हमेशा सुन्दर लगेगी। इजराइल में पीरियड्स को लेकर एक भ्रांति यह भी है कि अगर मासिक धर्म से गुज़र रही लड़की या औरत इस समय गरम पानी से नहाती है, तो उसे ज्यादा रक्तस्राव की समस्या होती है।

यह पढ़ें...अभी से हो जाइए सतर्क, कुछ दिन बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, भूलकर भी न करें ये सारे काम

भारत, पीरियड्स आने पर महिलाएं किचेन में नहीं जा सकती, खाना नहीं बना सकतीं, बड़े-बुजुर्गों को छू भी नहीं सकती, वो अचार नहीं छू सकती, मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने की भी मनाही होती है।

फिलीपींस : यहां लड़कियों को जब पहली बार पीरियड्स आते हैं, तो वो उस खून से अपने चेहरे को धोती हैं। ऐसी मान्‍यता है कि ऐसा करने से चेहरा साफ होता है।

साउथ अफ्रीका : यहां पहली बार पीरियड्स आने पर लड़कियों को सूर्यास्त तक चादर से सिर ढक कर रहना होता है।

अफगानिस्तान : यहां महिलाएं पीरियड्स के दौरान नहा नहीं सकती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान नहाने से वो बांझ हो जाएंगी।

नेपाल : यहां पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मंदिर जाने की मनाही होती है। इस दौरान वो अशुद्ध मानी जाती हैं। इस देश में जब कोई औरत मासिक धर्म से गुजर रही होती है, तो उस समय वो अपने घर के अंदर नहीं रह सकती है। इतना ही नहीं इस समय वो अपने परिवार के किसी सदस्य को छू भी नहीं सकती है, चाहे वो उसका बच्चा ही क्यों ना हो।

यह पढ़ें...घर में रखें वास्तु दोषों का ख्याल, नहीं तो होता रहेगा परिवार में बेवजह का विवाद

जापान में ऐसा माना जाता है कि जब कोई औरत पीरियड्स से गुजर रही होती है, तो उस समय उसके मुंह का स्वाद असंतुलित होता है, इसलिए इस समय उसे वहां की मशहूर डिश सुशी नहीं बनानी चाहिए।

अमेरिका में माना जाता है कि मासिक के दौरान महिला अशुद्ध होती है क्योंकि इस समय वह नहा नहीं सकती है। अगर कोई महिला पीरियड्स के समय पैड या कपड़े की बजाय टैम्पोन का प्रयोग करती है तो इससे उसका हाइमेन टूट जाती है और उसकी वर्जिनिटी खत्म हो सकती है। जब तक किसी लड़की को मासिक धर्म की शुरुआत ना हो जाए तब तक उसे अपने बालों को पर्म नहीं कराना चाहिए। भारत की तरह अमेरिका में भी माना जाता है कि अगर कोई लड़की पीरियड्स के दौरान या बाद में अचार बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों को या बने हुए अचार को छूती है, तो वो खराब हो जाता है

suman

suman

Next Story