×

प्रेग्नेंसी के दौरान पति में भी होते हैं बदलाव, पत्नी के साथ पुरुषों में दिखते हैं ये लक्षण

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी कई तरह के बदलाव होते हैं। पिता बनने वाले शख्स का मन भी महिलाओं की तरह काफी अशांत रहता है। 

Shreya
Published on: 4 Nov 2020 9:09 AM GMT
प्रेग्नेंसी के दौरान पति में भी होते हैं बदलाव, पत्नी के साथ पुरुषों में दिखते हैं ये लक्षण
X
प्रेग्नेंसी के दौरान पति में भी होते हैं बदलाव, पत्नी के साथ पुरुषों में दिखते हैं ये लक्षण

लखनऊ: जब एक महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसमें कई सारे बदलाव आते हैं। लेकिन केवल औरत में ही नहीं बल्कि उसके पति में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। जिस तरह मां बनने पर महिलाएं थोड़ी बेचैन रहती हैं, उसी तरह पिता बनने वाले शख्स का भी मन काफी अशांत रहता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि पुरुषों में किस तरह के लक्षण नजर आते हैं।

पुरुषों को भी होती है एंग्जायटी

अगर आपने देखा या सुना होगा कि डिलीवरी और बच्चे की हेल्थ को लेकर एक मां को एंग्जायटी होने लगती है, लेकिन क्या आपको पता है कि मर्दों को भी एंग्जायटी होती है। एक स्टडी में यह पता चला है कि जो पुरुष अपने पैरेंट्स से ज्यादा दूर या बहुत करीब रहते थे, उन्हें अपनी पत्नी के गर्भवती होने पर कम स्‍ट्रेस हुआ, जबकि इसके बीच में आने वाले मर्द ज्‍यादा बेचैन रहते थे।

यह भी पढ़ें: बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 50 आतंकियों पर आसमान से गिरे बम, हो गए टुकड़े-टुकड़े

मॉर्निंग सिकनेस या उल्टी जैसे लक्षण

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में पहली तिमाही में ही मॉर्निंग सिकनेस (मतली) या उल्टी जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। लेकिन इस तरह के लक्षण महिलाओं के अलावा पुरुषों में भी नजर आते हैं। पिता बनने पर मर्दों को भी ऐसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। पुरुषों को एंग्‍जायटी के चलते मतली की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका राष्ट्रपति चुना: जोर दार चल रही चुनाव में टक्कर, ट्रम्प चल रहे आगे

पुरुषों को भी होता है मूड स्विंग्स

गर्भवती होने के दौरान महिलाओं को मूड स्विंग्स यानी उनके स्वभाव में बार-बार बदलाव होने जैसी समस्या होनी तो आम बात है। ऐसा हार्मोनल चेंजेस की वजह से होता है। वहीं पिता बनने वाले पुरुषों को भी मूड स्विंग्स होते हैं। उन्हें कभी जिम्मेदारियों की चिंता सताती है तो कभी बच्‍चे के आने की खुशी में वो इमोशनल हो जाते हैं।

बढ़ जाता है वजन

आमतौर पर देखा गया है कि प्रेगनेंसी में महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, लेकिन पिता बनने वाले पुरुष का भी वजन बढ़ता देखा गया है। इसका वजह ज्यादा खाना नहीं बल्कि स्ट्रेस होता है।

यह भी पढ़ें: अब कांपेगी चीनी सेना: आज आएंगे तीन और राफेल लड़ाकू विमान, भारत हुआ ताकतवर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story