×

Husband-Wife Sleeping Position: पत्नी को आखिर क्यों सोना चाहिए पति के बाएं तरफ, जानिए कैसे खुल जायेंगे आपके भाग्य

Husband-Wife Sleeping Position: हम आपको पत्नी अगर पति के बाएं ओर सोये तो क्या फायदे होंगे बताने जा रहे हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 11 July 2023 2:03 AM GMT
Husband-Wife Sleeping Position: पत्नी को आखिर क्यों सोना चाहिए पति के बाएं तरफ, जानिए कैसे खुल जायेंगे आपके भाग्य
X
Husband-Wife Sleeping Position (Image Credit-Social Media)

Husband-Wife Sleeping Position: शादी के बाद बहुत सी चीज़ें बदल जाती हैं आपका रहन सहन और कई तरह की चीज़ें भी लेकिन आपको बता दें कि कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जिनका ध्यान अगर हम नहीं देते हैं तो आपको अपनी शादी शुदा ज़िन्दगी में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शादी के पाद कई तरह के रीति रिवाज़ और मान्यताओं को आप मानते भी होंगे। ऐसी ही एक मान्यता है कि पत्नी को पति के बाएं ओर ही सोना चाहिए। वैसे ये ज़्यादातर लोगों की पसंद पर ही निर्भर होता है। लेकिन इससे आपको कुछ परेशानी का अनुभव हो सकता है। आज हम आपको पत्नी अगर पति के बाएं ओर सोये तो क्या फायदे होंगे बताने जा रहे हैं।

पत्नी को क्यों पति के बाएं ओर सोना चाहिए

कहते हैं कि अगर आप पति के बाएं ओर सोते हैं तो ये काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इससे आपका स्वास्थ भी अच्छा बना रहता है। शरीर के अंदरूनी सभी अंग भी सही तरह से काम करते हैं। साथ ही आपकी पूरी बॉडी सुचारू रूप से काम करती है।

वहीँ अगर आप खर्राटे की समस्या से परेशान हैं तो आपको बाईं ओर सोना चाहिए। ये महिलओं के लिए सबसे परफेक्ट जगह होती है इससे आपकी नाक खुली रहेगी और साथ ही आप खर्राटे भी कम लेंगे। जिससे आपके पार्टनर भी सुकून से बिना किसी डिस्टर्बन्स के सो पाएंगे।

महिलाओं की शारीरिक रचना के अनुसार अगर वो बाईं ओर पाचन तंत्र मजबूत होता है। इतना ही नहीं बाईं ओर सोने से आपके शरीर में मौजूद वैस्ट मटेरियाल छोटी आंत से बड़ी आंत तक आसानी से चला जाता है। साथ ही आपको कभी भी जीवन में पेट से सम्बंधित बीमारी नहीं होगी।

इनसब के अलावा आपको अपने हार्ट की उचित देखभाल करने के लिए बाईं और सोना चाहिए। दरअसल इस तरफ सोने से आपके ह्रदय पर किसी तरह का दबाव नहीं पड़ता है। साथ ही साथ ये पूरी क्षमता से काम भी करता है। वहीँ दाईं ओर सोने से विपरीत असर पड़ता है।

बहुत सारी महिलाओं को एक उम्र के बाद कमर दर्द की शिकायत बनी रहती है वहीँ अगर आप इससे परेशान रहतीं हैं तो तुरंत बाएं और सोना शुरू कर दें इससे आपको इस दर्द से आराम मिलना धीरे धीरे शुरू हो जायेगा।

गर्भवती महिलाओं को भी बाईं ओर सोना चाहिए। कहा जाता है कि बाईं ओर सोने से गर्भाशय और भ्रूण में खून का बहाव सही ढंग से होता है। साथ ही बच्चे का विकास भी अच्छे से होता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story