×

Hindu Dharma: खाने से पहले थाली के चारों ओर जल क्यों छिड़कते हैं? जाने इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Khana Khane Se Pahle Jal Kyon Chidakte Hai: आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों किया जाता है और इस रोचक जानकारी को जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे।

Shweta Shrivastava
Published on: 9 July 2023 2:54 AM GMT
Hindu Dharma: खाने से पहले थाली के चारों ओर जल क्यों छिड़कते हैं? जाने इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
X
Khana Khane Se Pahle Jal Kyon Chidakte Hai (Image Credit-Social Media)

Khana Khane Se Pahle Jal Kyon Chidakte Hai: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार खाना खाने से पहले थाली के चारों ओर जल छिड़कते हैं। आपने इसे अपने घर के बड़े लोगों को ऐसा करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों किया जाता है और इस रोचक जानकारी को जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे।

क्या है खाने से पहले आचमन करने के पीछे की वजह

खाने की थाली के चारों ओर जल को छिड़कना या आचमन करना हमारे शास्त्रों में लिखा है। कहते हैं खाना खाने से पहले ऐसा करना बेहद ज़रूरी है लेकिन आधुनिकता को ग्रहण करते करते हममे से बहुत लोग इसका पालन नहीं करते। लेकिन आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताने जा रहे हैं। इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही वजह है। जिसके बारे में हम आपको बताएँगे।

दरअसल जब आप खाना खाने से पहले आपकी खाने की थाली के चारों ओर जल छिड़कते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप भगवान के प्रति अपना अभार प्रकट कर रहे हैं। आज के समय में भी कई लोग ऐसे हैं जो इस प्रथा को बरकरार रखते हुए ऐसा करते हैं। साथ ही ये भी माना जाता कि जब हम पानी डालकर
खाना खाना शुरू करते हैं तो इसका मतलब होता है कि हम खाने के चारों ओर एक रेखा खींच रहे हैं जो किसी भी तरह की नकारात्मकता हमारे खाने से दूर रहेंगीं।

साथ ही खाना खाने से पहले जल छिड़काव का ये भी अर्थ होता है कि हम मां अन्नपूर्णा को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने हमे ये खाना दिया है। साथ ही उनका आभार भी हम इस तरह से प्रकट कर सकते हैं। वहीँ अगर इसके पीछे के वैज्ञानिक महत्त्व की बात करें तो कहा जाता है कि अगर आपके खाने के आस पास कोई कीड़े या छोटे जीव जन्तु हैं तो वो खाने से दूर भाग जायेंगे। ये कीड़े छिपे हुए होते हैं जो जल के छिड़कने की वजह से दूर भाग जाते हैं। ऐसा करने से आपका खाना शुद्ध रहता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story