×

Right Time To Drink Milk: क्या है दूध पीने का सही समय, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Right Time To Drink Milk: क्या आप जानते हैं की दूध पीने का सही समय क्या है? आइये हम आपको बताते हैं कि विशेषज्ञ इस पर क्या कहते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 14 May 2023 1:30 PM GMT
Right Time To Drink Milk: क्या है दूध पीने का सही समय, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
X
Right Time To Drink Milk (Image Credit-Social Media)

Right Time To Drink Milk: दूध हमारे शरीर के लिए एक पौष्टिक आहार माना जाता है। ये न केवल प्रोटीन का स्रोत है बल्कि कई विटामिन और खनिजों का भी खजाना है। दूध हमारी हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है और इसके पोषक तत्व शरीर में क्षतिग्रस्त ऊतकों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके अलावा दूध कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, विटामिन ए, विटामिन बी12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयोडीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। पोषण विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अपनी हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन एक कप दूध पीना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं की दूध पीने का सही समय क्या है ?आइये हम आपको बताते हैं कि विशेषज्ञ इस पर क्या कहते हैं।

दूध पीने का सही समय क्या है

एक ऑस्ट्रेलियाई शोध के अनुसार सही मात्रा में दूध का सेवन कोरोनरी हृदय रोग और कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम कर सकता है। इसके साथ ही ये ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है। दूसरी ओर, रोजाना एक कप दूध पीने से एक वयस्क में कोलेरा कैंसर का खतरा कम हो सकता है। लेकिन इसके अधिकतम लाभ लेने के लिए दूध पीने का सही समय जानना बेहद जरूरी है।

दूध पीने के सही समय पर अलग-अलग मत हैं। ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए अलग-अलग होता है। दरअसल, बहुत से लोग दूध में मौजूद लैक्टोज को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं क्योंकि वो लैक्टोज इनटॉलेरेंस नामक स्थिति से पीड़ित होते हैं। इससे उन्हें गैस और पेट फूलने जैसी पेट की समस्याएं होने का खतरा ज्यादा होता है।

आयुर्वेद के अनुसार रात को सोने से पहले दूध पीना स्वस्थ शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बच्चों के लिए सुबह दूध पीना जरूरी है।

आयुर्वेद कहता है कि रात को दूध पीने से ओजस सक्रिय होता है, जो शरीर में पाचन को संतुलित करता है। यानी ये आपको ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व प्रदान कर सकता है। साथ ही रात को दूध पीने से अच्छी नींद भी आती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार हमारा शरीर रात के समय आराम की स्थिति में होता है इसलिए इस समय दूध पीने से मिल्क इनटॉलेरेंस की समस्या नहीं होती है और इसमें मौजूद पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित हो जाते हैं। रात को दूध पीने से ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड अधिक निकलता है जिससे नींद अच्छी आती है। साथ ही ये सीने में जलन की समस्या से भी बचाता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story