×

Drink Water Tips: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे इस समय और मात्रा में पानी, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

Right Way to Drink Water: क्या आपको पता है कि आयुर्वेद में पानी पीने का एक तरीका होता है और इससे ये आपको बेहद फायदा हो सकता है।

Shweta Shrivastava
Published on: 20 July 2023 1:11 PM GMT
Drink Water Tips: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे इस समय और मात्रा में पानी, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
X
Right Way to Drink Water (Image Credit-Social Media)

Right Way to Drink Water: कहते हैं कि मनुष्य के शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी ही है। इसलिए हम पानी के बिना ज़्यादा समय तक जीवित भी नहीं रह सकते। वहीँ आपको बता दें कि आपके शरीर को पानी की बेहद आवश्यकता होती है जिससे आपके सभी अंग सुचारु रूप से काम कर सकें। इतना ही नहीं अगर आप शुद्ध पानी पीते हैं तो कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। वहीँ विशेषज्ञों का मानना है कि आपको 3 से 4 लीटर पानी रोज़ पीना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि आयुर्वेद में पानी पीने का एक तरीका होता है और इससे ये आपको बेहद फायदा हो सकता है।

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे इस समय और मात्रा में पानी

अगर आप पानी को गलत तरीके से पीते हैं तो ये आपके स्वास्थ पर बुरा असर डाल सकती है। वहीँ ये गर्मी का मौसम है तो ऐसे में हमे पानी ज़्यादा पीना चाहिए। क्योकि तेज़ धूप में आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इतना ही नहीं कम पानी पीने की वजह से आपको बहुत सी परेशानियां हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आयुर्वेद के हिसाब से पानी पीने का सही तरीका क्या है।

आयुर्वेद के अनुसार आपको सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए जिसके कई सारे फायदे हैं। कई लोग ऐसे हैं जो पानी को सही तरीके से नहीं पीते लेकिन आज हम आपको पानी पीने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।

गुनगुना पानी पीने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट होता है। वैसे पानी पीने के लिए आयुर्वेद में एक शब्द इस्तेमाल होता है वो है उषापान। आपको खली पेट 640 मिलीलीटर गुनगुना पानी पीना चाहिए। इस तरह आप स्वस्थ रहेंगे।

आपको बता दें कि जितना ज़रूरी पानी पीने का समय है उतना ही ज़रूरी है इसे सही तरीके से पीना भी है। अगर आप सही तरीके से पानी नहीं पीते हैं तो ये आपको दिक्कत पैदा कर सकता है। दरअसल आजकल लोग गिलास की जगह पानी को सीधे बोतल से ही पी लेते हैं। फ्रिज से पानी की ठंडी बोतल निकलते है और वहीँ खड़े होकर पानी पीने लगते हैं। लेकिन ये पानी पीने का गलत तरीका है। अगर आप भी ऐसी गलती कर रहे हैं तो इसे आज ही बदल दें क्योकि इस तरह से पानी पीना आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है।

यूँ तो खली पेट गुनगुना पानी पीने का सही समय सूर्योदय के पूर्व का है लेकिन इस समय लोगों की दिनचर्या के हिसाब से ये असंभव ही प्रतीत होता है। वहीँ अगर आप सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच पानी पीते हैं तो भी आपको ये नुकसान करता है दरअसल इस समय आपका मेटाबॉलिज्म काफी कमजोर होता है। साथ ही ये समय आयुर्वेद के अनुसार कफ काल कहता है। यही वजह है कि अगर आप इस समय पानी पीते हैं तो आपका शरीर इसे पचा नहीं पाता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story