×

Jaya Kishori: जानिए रात को सोने से पहले जया किशोरी जी कौन सा काम ज़रूर करती हैं, ये चीज़ आपको कर देगी हैरान

Jaya Kishori :आज हम आपको जया किशोरी जी के नाईट शेडूल से अवगत कराएँगे और जानेंगे कि आखिर रात में सोने से पहले वो कौन सा काम है जो वो ज़रूर करतीं हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 20 July 2023 2:12 AM GMT
Jaya Kishori: जानिए रात को सोने से पहले जया किशोरी जी कौन सा काम ज़रूर करती हैं, ये चीज़ आपको कर देगी हैरान
X
Jaya Kishori (Image Credit-Social Media)

Jaya Kishori : जया किशोरी अपने प्रवचनों से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करतीं हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अपनी मोटिवेशनल बातों से आज के युवाओं को भी काफी प्रेरित करतीं हैं। वहीँ उनके भक्त न केवल उनकी प्रोफ़ेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी वो काफी उत्सुक रहते हैं। वहीँ आज हम आपको जया किशोरी जी के नाईट शेडूल से अवगत कराएँगे और जानेंगे कि आखिर रात में सोने से पहले वो कौन सा काम है जो वो ज़रूर करतीं हैं।

रात को सोने से पहले जया किशोरी जी ज़रूर करती हैं ये काम

जया किशोरी जी ने कथा वाचन करना मात्र 9 साल की ही उम्र से शुरू कर दिया था। उनकी बातों से लोग बेहद जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। उनके भजन भी लोगों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। उन्होंने देश को आस्था के नए मायनों से जोड़ा है और वो हमेशा अपनी कथाओं में यही सन्देश देती हैं कि लोगों को अपने जीवन में मुश्किलों को सामना हमेशा डटकर करना चाहिए। जया जी का जन्म राजस्थान के सुजानगढ़ गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

आज जया किशोरी जी लोगों को काफी प्रभावित करती हैं इतना ही नहीं उनकी ख़ूबसूरती के भी हमेशा कहरचे होते हैं। लेकिन इन सब के बीच क्या आप जानते हैं कि जया जी रात को सोने से पहले क्या करतीं हैं?साथ ही वो अपने लिए किस तरह समय निकलती हैं आइये जानते हैं।

जया किशोरी हर दिन किसी न किसी शो या सेमीनार में काफी व्यस्त रहतीं हैं। साथ ही वो कई चैनल में इंटरव्यू देती भी नज़र आती हैं। वहीँ उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो कैसे अपने लिए समय निकाल पातीं हैं। दरअसल उनसे पूछा गया कि वो अपने बिजी शेड्यूल से अपने लिए क्या समय निकल पातीं हैं? तो इसपर उन्होंने कहा कि खुदके लिए तो समय नहीं मिलता लेकिन में रात के समय अपने आप को पूरा समय देती हूँ।

उन्होंने आगे कहा कि,"में खुद के लिए दिन में तो वक़्त नहीं निकाल पाती लेकिन हाँ में रात को खुद को भरपूर समय देती हूँ।" उन्होंने बताया कि वो रात को तीन काम ज़रूर करतीं हैं। जिसमे सबसे पहले वो मैडिटेशन करतीं हैं,वहीँ दूसरा काम वो किताब पढ़तीं हैं और तीसरा काम ऐसा है जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे दरअसल रात को सोने से पहले जया जी कुछ एंटरटेनमेंट को देखना पसंद करतीं हैं। वो भी इसमें उन्हें कॉमेडी देखना काफी पसंद है। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा वो इसलिए क्योकि वो सुबह हँसते हुए उठना चाहतीं हैं। जया जी अपने मॉर्निंग रूटीन को परफेक्ट बनाने के लिए नाईट रूटीन भी परफेक्ट रखतीं हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story