×

आंखों का फड़कना सामान्य बात नहीं, हो सकती है ये बीमारी

आंखों का फड़कना आम है लेकिन जब हमारी आंखों की मांस पेशियां अकड़ जाती है तो आंखों में यह समस्या देखने को मिलती है। कभी कभी ऐसी स्थिति में दिखाई देना बंद हो जाता है। कभी कभी आंखों का फड़कना कुछ सेकेंड के लिए होता है।

Shraddha Khare
Published on: 25 Jan 2021 2:29 PM GMT
आंखों का फड़कना सामान्य बात नहीं, हो सकती है ये बीमारी
X
आंखों का फड़कना सामान्य बात नहीं, हो सकती है ये बीमारी photos (social media)

नई दिल्ली : आंखों का फड़कना एक आम बात है लेकिन अकसर जब हमारी आंखें फड़कती है तो हम उसे कई अंधविश्वास से जोड़ देते हैं। क्या हमारी आंखों का फड़कना सच में कोई अशुभ संकेत होता है ? आज जानते हैं हमारी आंखें क्यों फड़कती है और इसके क्या उपाय किए जा सकते हैं। तो आज जानते हैं इन उपायों को। जिनसे हम इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

क्यों होती है आंखों की फड़कने की समस्या

आंखों का फड़कना आम है लेकिन जब हमारी आंखों की मांस पेशियां अकड़ जाती है तो आंखों में यह समस्या देखने को मिलती है। कभी कभी ऐसी स्थिति में दिखाई देना बंद हो जाता है। कभी कभी आंखों का फड़कना कुछ सेकेंड के लिए होता है। कभी यह समस्या ज्यादा समय के लिए बढ़ जाती है। यह समस्या अक्सर अपने आप सही हो जाती है लेकिन कभी बड़ी बीमारी आने के संकेत को दर्शाता है।

कई वजह हो सकती है आंखों के फड़कने की समस्या

आंखों के फड़कने की समस्या वैसे तो आम होती है। कभी यह समस्या बेवजह शुरू हो जाती है। आपको बता दें कि आंखों की यह समस्या खुजली होने से, नींद न पूरी होने से , मानसिक तनाव होने से,किसी दवा का साइड इफेक्ट होने से भी यह समस्या हो जाती है। कभी यह समस्या उन लोगों को भी हो जाती है जो लोग शराब, तंबाकू का सेवन ज्यादा करते हैं।

unlucky sign

ये भी पढ़ें:सबसे अमीर पोता: कैसा होगा इनका रहन-सहन, जानेंगे तो रह जाएंगे दंग

डॉक्टरों को कब करें संपर्क

आंखों का फड़कना वैसे तो आम है यह घर पर ही अपने आप सही हो जाती है। आपको बता दें कि कभी आम समस्या भी गंभीर बन जाती है। जब आपकी आंखें लाल ज्यादा हो रही है। इसके साथ दर्द भी हो रही हो। कभी आंखों के फड़कने के साथ ऊपरी पलके लटकने लगे। अगर यह समस्या ज्यादा समय के लिए होने लगे तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story