×

सबसे अमीर पोता: कैसा होगा इनका रहन-सहन, जानेंगे तो रह जाएंगे दंग

अंबानी परिवार हिलेरी और बिल क्लिंटन, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर जैसे दिग्गजों के परिवार की शादियों में शामिल होते हैं। जाहिर है पृथ्वी को अपने इन राजनीतिक संपर्कों का भरपूर लाभ मिलेगा।

suman
Published on: 25 Jan 2021 12:02 PM GMT
सबसे अमीर पोता: कैसा होगा इनका रहन-सहन, जानेंगे तो रह जाएंगे दंग
X
आकाश और श्‍लोका अंबानी का बेटा है देश का सबसे अमीर बच्चा, जानें कैसा होगा उसका लाइफस्‍टाइल

मुंबई: मुकेश अंबानी को दादा बने 1 माह हो गया है। उनके पोते का नाम पृथ्वी है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। अब मुकेश अंबानी दादा बन गए। घर में खुशियों की एक अलग तरंग है। साथ ही आम लोगों के मन में यह सवाल है कि देश के सबसे अमीर घर का पोता अपनी लाइफ कैसे जीने वाला है, उसका भविष्य कैसा होगा। हममें से ज्यादातर लोग तो उसकी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल कैसी होगी

*पिछले साल 10 दिसंबर 2020 में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी पिता बने। मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर और एशिया के दूसरे स्थान के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी परिवार के कई बिजनेस में हैं। कई बड़ी डील के लिए आकाश अंबानी ने महत्वपूर्ण रोल निभाया है। इसका मतलब ये है कि परिवार का तमाम बड़ी शख्सियतों के साथ है जैसे मार्क जुकरबर्ग, एलोन मस्क आदि। पृथ्वी इन्हीं लोगों के इर्द-गिर्द बड़े होने वाले हैं।

यह पढ़ें...Kanpur Dehat: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहुंचे DM, ई पहचान पत्र का किया शुभारम्भ

sholaka

​सेलेब्रिटी परिवार

*अंबानी अपने आप में एक सेलेब्रिटी परिवार है। इसके अलावा अंबानी परिवार के प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करण जोहर जैसे दिग्गजों के साथ उठना बैठना है। अंबानी परिवार अपने घरों के फंक्शन के लिए इन सेलिब्रिटीज को पेमेंट भी करता है। पृथ्वी के माता-पिता की शादी में कोल्ड प्ले के क्रिस मार्टिन ने पर्फोम किया था।

*पृथ्वी ने ऐसे घर में जन्म लिया है, जहां के बड़े बुजुर्ग सामाजिक सेवा काफी ज्यादा करते हैं। जहां एक ओर अंबानी परिवार में होने वाले सभी सोशल सर्विस का भार पृथ्वी की दादी नीता अंबानी उठाती हैं, वही दूसरी ओर मां के परिवार के सदस्य में भी समुदाय के लिए कुछ कर गुजरने की चाह काफी ज्यादा देखने को मिलती है।

हमेशा वास्तविकता से जुड़ा

*भले अंबानी परिवार के पास अपार धन संपदा है। इसके बावजूद मुकेश अंबानी का परिवार हमेशा वास्तविकता से जुड़ा रहा है। मुकेश अंबानी अपने बच्चों को हमेशा ‘सामान्य’ जीवन देने की कोशिश करते रहे हैं। कुछ ऐसा ही पृथ्वी आकाश अंबानी को भी करना होगा। उनके पिता का बचपन जिस तरह नामी-गिरामी लेगों के बीच गुजरा है, उनके बच्चों के साथ की है, ठीक ऐसा ही पृथ्वी अंबानी की लाइफ भी रहेगी।

यह पढ़ें...रणनीतिक चूक है सीमा पर सैनिकों की शहादत व झड़प – अखिलेश यादव

​राजनीतिक संपर्क का इस्तेमाल

*इस परिवार का राजनीतिक संपर्क भी बहुत बड़ा है। अंबानी परिवार पर समय-समय पर अपने व्यापार के लाभों के लिए राजनीतिक संपर्क का इस्तेमाल करने का आरोप लगता रहा है। अंबानी परिवार हिलेरी और बिल क्लिंटन, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर जैसे दिग्गजों के परिवार की शादियों में शामिल होते हैं। जाहिर है पृथ्वी को अपने इन राजनीतिक संपर्कों का भरपूर लाभ मिलेगा।

suman

suman

Next Story