×

Men Sexual Desire: कैसे कई रानियों के साथ रहते थे राजा महाराजा, ये चीज खाकर अपनी पौरुष शक्ति बढ़ाते और करते थे ये काम

Men Sexual Desires: राजा महाराजाओं की कहानिया हम सभी को काफी आकर्षित करती हैं, उनका रहन सहन उनका शाही अंदाज़ हर किसी को काफी पसंद आता है।

Shweta Shrivastava
Published on: 18 July 2023 4:25 PM GMT
Men Sexual Desire: कैसे कई रानियों के साथ रहते थे राजा महाराजा, ये चीज खाकर अपनी पौरुष शक्ति बढ़ाते और करते थे ये काम
X
Men Sexual Desires (Image Credit-Social Media)

Men Sexual Desires: राजा महाराजाओं की कहानिया हम सभी को काफी आकर्षित करती हैं, उनका रहन सहन उनका शाही अंदाज़ हर किसी को काफी पसंद आता है। प्राचीन काल में ये राजा अपना जीवन काफी रॉयल अंदाज़ से जीना पसंद करते थे। साथ ही उनकी एक नहीं बल्कि कई रानियां होती थी साथ ही वो कुछ स्त्रियों को भी अपने साथ रखते थे। ऐसे में कुछ राजा ऐसे भी हुए जो अत्यंत विलासिता का जीवन जीना पसंद करते थे। वहीँ ये राजा युद्ध भी करते और अपनी प्रजा की देखभाल के लिए काम भी करते थे। लेकिन इस सब चीज़ों के लिए उन्हें ताकत की भी ज़रूरत होती थे। आइये जानते हैं कि वो अपने पौरुष को बढ़ने के लिए क्या करते थे।

पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए राजा महाराजा करते थे ये काम

जहाँ आज की भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग अपनी ज़िन्दगी में सही से बैलेंस नहीं बना पा रहे हैं लेकिन प्राचीन समय में राजा महाराजा ये काम बड़ी आसानी से कर लेते थे। जहाँ आज इंसान ऑफिस और घर के बीच ही सबकुछ बड़ी मुश्किलों से संभाल रहा है। वहीँ वो अपनी 50 से 60 रानियों को भी बेहद खुश रखते थे। साथ ही उन्हें किसी तरह का कोई शारीरिक और मानसिक तनाव भी नहीं रहता था। आइये जानते हैं आखिर वो ऐसा कैसे करते थे।

ऐसा नहीं था कि उस समय में राजा महाराजाओं को किसी तरह का कोई तनाव नहीं होता था। उन्हें भी तनाव रहता था लेकिन वो उनपर हावी नहीं होने पता था क्योंकि इसके लिए वो कई आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाते थे। जिससे वो हमेशा फ्रेश और स्फूर्तिवान महसूस करते थे। वहीँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप उस समय का अपनाया गया नुस्खा अपनाये और इन वस्तुओं का इस्तेमाल करें।

पहले के समय में आयुर्वेदिक नुस्खे काफी कारगर होते थे तथा वैद्य और शाही चिकित्सक कई तरह की जड़ी बूटियों का प्रयोग किया करते थे जिससे हर तरह की दिक्कतों से आसानी से बिना किसी और परेशानी या साइड इफ़ेक्ट के निपटा जाता था। आज भले ही चिकित्सा पद्धति ने काफी तरक्की कर ली हो लेकिन आयुर्वेदिक औषधियां आज भी कई तरह की गंभीर बिमारियों से निपटने का दावा करतीं हैं।

शिलाजीत

इस चमत्कारी औषधि से राजा महाराजाओं को विशेष शक्ति मिलती थी जिससे वो पूरे समय स्फूर्तिवान बने रहते थे। शिलाजीत को आप पीस कर चावल के दाने बराबर कर लें अब इसे शहद के साथ लें। इससे आपके शरीर की ताकत बढ़ेगी और आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।

अश्वगंधा

हर रात आधा चम्मच अश्वगंधा को गर्म दूध के साथ लें जिसके ढेरों फायदे हैं। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है और आपके शरीर की थकन को भी मिनटों में दूर भगा देता है।

सफेद मूसली

अगर आप सफेद मूसली का चूर्ण बनाकर रोज सुबह-शाम मिश्री के दूध के साथ लेते हैं तो आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे साथ ही आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा।

केसर

पौरुष शक्ति बढ़ने में केसर भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको चुटकी भर केसर को पानी में भिगोकर रखना होगा साथ ही इसके सेवन से आपके शरीर में रक्त प्रवाह अच्छे से होने लगता है। इसलिए कहा जाता है कि आपको रोज रात को केसर वाले को पीना चाहिए।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story