×

चलो दिलदार- चांद के पार: अब सपना होगा साकार, चांद पर बनेगा मकान, जानें प्लान

इस व्यापक शोध के बाद तैयार की गई गाइड में बताया गया है कि चंद्रमा पर बिजली पैदा करने का सबसे कारगर तरीका एक छोटा परमाणु रिएक्टर है जिसकी लागत 1.3 बिलियन डॉलर है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 March 2021 5:36 AM GMT
चलो दिलदार- चांद के पार: अब सपना होगा साकार, चांद पर बनेगा मकान, जानें प्लान
X
चलो दिलदार- चांद के पार: अब सपना होगा साकार, चांद पर बनेगा मकान, जानें प्लान

लखनऊ चलो दिलदार चलो चांद के पार चलो....ये गाना तो आपने सुना होगा, लेकिन अब तक आपको ये सिर्फ ख्वाबों की बातें लगती होंगी। चांद तारे तोड़ना सिर्फ कवियों और प्रेमियों की ही कल्पनाएं थी। अब शायद ये हकीकत में भी हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं। चांद को दूर से निहार कर हर किसी के मन में इस पर पहुंचने का एहसास होता है। चंद्रमा पर रहने का विचार एक रोमांचक जीवन की तरह है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा पहली महिला और अगले पुरुष को चंद्रमा पर भेजने के लिए कमर कस रहा है, जो मनुष्यों के लिए अंततः पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह का उपनिवेश बनाने का मार्ग खोलेगा।

महंगा कदम

नासा के आर्टेमिस मिशन को 2024 में उतारने और चंद्रमा पर एक दल भेजने के लिए तैयार किया गया है जो चांद पर एक स्थिर निवास स्थान के निर्माण की उम्मीद के साथ सतह का पता लगाएगा। लेकिन वहां पर अचल संपत्ति की स्थापना एक महंगा कदम होगा। इसी क्रम में एक हालिया हुए अध्ययन के बाद विशेषज्ञ क्रेडिट ब्रोकर कंपनी द्वारा जारी की गई गाइड में यह अनुमान लगाया गया है कि चांद की सतह पर बनने वाले घरों में रहने के लिए लोगों को कितना खर्चा करना पड़ेगा।

chand

यह पढ़ें....इंटरमिटेंट फास्टिंग: जानिए इससे कैसे घटेगा आपका वजन, रहेंगे हरदम स्वस्थ

चांद पर निर्माण कार्य

इसमें बताया गया है कि यहां रहने के लिए आपको 325,067 डॉलर (करीब दो करोड़ 35 लाख रुपये) से ज्यादा का मासिक किराया चुकाना होगा। चांद पर निर्माण कार्यों और वहां रहने पर आने वाले खर्चों का पूरा ब्योरा इन दस्तावेजों में दिया गया है।

इतना खर्च

रहने का मासिक खर्च : 325,067 डॉलर, पहला घर बनाने में खर्च : 48,454,063 डॉलर , अन्य घरों के निर्माण में लागत: 40,662,642 डॉलर, परमाणु रिएक्टर सुविधा : 1.3 बिलियन डॉलर, एक घर में सौर पैनलों पर खर्च : 23,616 डॉलर।

ज्यादा लागत

मनी.को.यूके ने चंद्रमा पर अनुकूल घर बनाने के लिए एक व्यापक गाइड बनाने के लिए भवन की लागत और मार्कअप मूल्य को ध्यान में रखा है। इन दस्तावेजों के मुताबिक चांद पर बनने वाले घरों के लिए बड़ी कीमत चुकानी होगा। इसमें इन घरों में रहने के लिए जरूरी संसाधन जैसे एयर सील, एयर-कॉन और हीटर, उल्का प्रूफ खिड़कियां, इन्सुलेशन और ऊर्जा के जैविक स्रोतों का खर्च भी शामिल होगा। इन सभी जरूरी सुविधाओं से लैस घरों का निर्माण प्राथमिकता होगी। ऐसे में दस्तावेजों में अनुमान लगाया गया है कि चांद की सतह पर पहला घर बनाने में करीब 40 मिलियन डॉलर का खर्चा आएगा।

यह पढ़ें....अक्षय कुमार पहुंचे अयोध्या, फिल्म रामसेतु की शूटिंग से पहले रामलला के दर्शन

सही पारिवारिक उपनगर

इस गाइड में चांद पर सबसे अधिक मांग वाले स्थानों को संकलित किया गया है। इसमें सी ऑफ रेंस को सही पारिवारिक उपनगर माना गया है। यह क्षेत्र उत्तर में बैठता है और सौर मंडल में सबसे बड़े प्रभाव वाले गड्ढों में से एक है। हालांकि, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी केवल अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने पर केंद्रित है, जबकि अन्य कंपनियां भविष्य के लिए आगे देख रही हैं जब मनुष्य प्राकृतिक उपग्रह का उपनिवेश करेंगे।

घरों की लागत में विभिन्न कारक शामिल

चंद्रमा पर एक घर बनाने में लागत की गणना करने के लिए विभिन्न कारकों का उपयोग किया। इसमें एक घर बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल, चंद्रमा के वातावरण पर निर्माण करने के लिए आवश्यक विशेष सामग्री, यात्रा करने के लिए आवश्यक अंतरिक्ष यात्री, और परिवहन सामग्री की औसत लागत को शामिल किया गया है।

moon

यह पढ़ें..फटी जींस विवादः CM तीरथ पर भड़की महुआ मोइत्रा- नव्या नवेली, दी बड़ी नसीहत

ऐसे रौशन होगा चांद पर घर

इस व्यापक शोध के बाद तैयार की गई गाइड में बताया गया है कि चंद्रमा पर बिजली पैदा करने का सबसे कारगर तरीका एक छोटा परमाणु रिएक्टर है जिसकी लागत 1.3 बिलियन डॉलर है। वहीं वैकल्पिक रूप से 34 सौर पैनलों में निवेश करने से एक घर चलाने के लिए पर्याप्त बिजली पैदा होगी और इसकी तुलना में केवल 23,616 डॉलर की लागत आएगी।

तो हो जाइए तैयार, अब नहीं करें चांद तारें तोड़ने की बात, अपने परिवार और प्यार के साथ चांद पर चलने की तैयारी कर लें। लेकिन उससे पहले अपने बजट पर भी देना होगा ध्यान।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story