×

धनतेरस पर सावधान: ऐसे करें खरीदारी, बर्तन लेने पर बरते सावधानी

धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी का वास होता है। कहा जाता है कि भगवान धनवंतरी का सबसे प्रिय धातु पीतल का कलश माना जाता है। इसलिए आज के दिन पीतल का सामान लेना शुभ माना जाता है।

Newstrack
Published on: 13 Nov 2020 1:42 PM GMT
धनतेरस पर सावधान: ऐसे करें खरीदारी, बर्तन लेने पर बरते सावधानी
X
धनतेरस पर सावधान: ऐसे करें खरीदारी, बर्तन लेने पर बरते सावधानीphoto (social media)

लखनऊ : हिन्दू धर्म का दिवाली का यह पर्व लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। आज कुछ लोग धनतरेस मना रहे हैं। आपको बता दें कि धनतेरस का यह त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। आपको बता दें कि धनतेरस के दिन लोग स्टील के बर्तन जरूर लेते हैं। आज जानते हैं लोग धनतेरस के शुभ पर्व पर स्टील के बर्तन के अलावा कोई और बर्तन क्यों नहीं लेते हैं।

धनतेरस के पर्व पर घर लाए यह बर्तन

धनतेरस के पर्व पर लोग पीतल और स्टील के बर्तन लेना शुभ मानते हैं। धनतेरस के दिन लोग चीनी मिट्टी , लोहे और एल्यूमीनियम बर्तन को लेने से बचते हैं। इन बर्तनो को लेना इस दिन अशुभ माना जाता है। तो इस दिन भूलकर भी इन बर्तनों को न खरीदे। चीनी मिट्टी के बर्तन को इस त्योहार के अवसर पर घर न लाए। आज के त्योहार के दिन बर्तनों को घर लाना अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़ें: बिकरू कांडः SSP अनंत देव निलंबित, दिनेश पी को नोटिस, SIT रिपोर्ट पर एक्शन

धनतेरस के दिन लोग लाते है सोना - चांदी

धनतेरस के दिन लोग घरो के लिए लक्ष्मी गणेश खरीदते है और साथ ही सोने और चांदी के समान को लेते हैं। आपको बता दें कि धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के लेना शुभ माना जाता है। लोग धनतेरस के दिन इसे घर लाना स्मृति का प्रतीक मानते हैं। आज के दिन पीतल के बर्तन लेना शुभ माना जाता है। आज के दिन बर्तन को खाली घर नहीं लाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: नीतीश का बड़ा हमलाः चिराग पर कार्रवाई की बीजेपी को चुनौती

पीतल का सामान लेना माना जाता है शुभ

धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी का वास होता है। कहा जाता है कि भगवान धनवंतरी का सबसे प्रिय धातु पीतल का कलश माना जाता है। इसलिए आज के दिन पीतल का सामान लेना शुभ माना जाता है। आज के दिन समृद्धि और संपन्नता घर आती है। इसलिए आज के दिन बर्तनों को खरीदने में सावधानी जरूर बरते। आपको बता दें कि आज के दिन टूटे या चटके सामान घर न लाए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story