×

हमारा दीवाना पाकिस्तान: लजीज इंडियन थाल के शौकीन यहां के लोग, जानें गूगल रिपोर्ट

पिज्जा एक इटैलियन डिश है जिसको लोग भारत के साथ -साथ इन 44 देशों में भी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पर सबसे ज्यादा पिज्जा सर्च किया गया है। पिज्जा को सर्च करने में इन देशों का नाम सबसे ऊपर है।

Shraddha Khare
Published on: 22 Jan 2021 10:19 AM GMT
हमारा दीवाना पाकिस्तान: लजीज इंडियन थाल के शौकीन यहां के लोग, जानें गूगल रिपोर्ट
X
हमारा दीवाना पाकिस्तान: लजीज इंडियन थाल के शौकीन यहां के लोग, जानें गूगल रिपोर्ट photos (social media)

नई दिल्ली : दुनिया भर में लोग खाने - पीने के कितने शौकीन है यह बात तो आज साबित हो गई है। ये बात हम नहीं बल्कि गूगल ने शाबित की है। आपको बता दें कि गूगल की नई सर्च रिपोर्ट के मुताबिक 44 देशों ने पिज्जा को पसंद किया है। आज आपको बताते हैं कि गूगल पर किन - किन डिशों को 2020 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

पहले नंबर पर पिज्जा को किया गया सर्च

पिज्जा एक इटैलियन डिश है जिसको लोग भारत के साथ -साथ इन 44 देशों में भी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पर सबसे ज्यादा पिज्जा सर्च किया गया है। पिज्जा को सर्च करने में इन देशों का नाम सबसे ऊपर है। यह नाम भारत, सऊदी अरब, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, इंडोनेशिया, स्विजरलैंड और इटली जैसे देशों में पिज्जा को काफी पसंद किया गया है।

दूसरे नंबर पर चाइनीज फूड

गूगल सर्च की रिपोर्ट के मुताबिक चाइनीज फूड को दूसरे नंबर पर पसंद किया गया है। चाइनीज फूड को भी अब पसंद करने वालों की लिस्ट बढ़ती दिख रही है। आपको बता दें कि चाइनीज फूड को अमेरिका में बेहद पसंद किया जाता है। देश कई ऐसे हिस्से हैं जहां चाइनीज फूड के दीवाने बसे हुए हैं। अमेरिका के साथ आयरलैंड, फ्रांस, हंगरी जैसे कई देशों के लोगों ने 2020 में चाइनीज फ़ूड को गूगल पर काफी सर्च किया है।

chinese

तीसरे नंबर पर सुशी फूड

सुशी एक जापानी फूड है जिसे देश के 10 देशों में काफी पसंद किया गया है। आपको बता दें कि गूगल पर तीसरे नंबर पर इस जापानी डिश को सर्च किया गया है। इस डिश में पके हुए चावल के साथ समुद्री खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है। यह जापान के साथ ब्राजील, रोमानिया, स्वीडन जैसे कई देशों में इस सुशी डिश को काफी पसंद किया गया है।

ये भी पढ़ें:Tips :आपकी बिंदिया चुरा लेगी साजन की निंदिया, जब लगाते वक्त रखेंगी इसका ध्यान

भारतीय थाल के दीवाने हैं पाकिस्तानी लोग

भारत के लोगों को भले ही अपनी भारतीय थाल कुछ खास पसंद ना हो लेकिन पाकिस्तान के कई ऐसे हिस्से हैं जिसे जहां भारतीय थाल को काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि गूगल की सर्च रिपोर्ट के हिसाब से भारतीय थल को चौथे नंबर पर सर्च किया गया है। भारतीय थाल को पकिस्तान के साथ इजराइल, नीदरलैंड्स जैसे कई देश इस थाल के दीवाने हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए क्या है सुपर फूड? रोजाना करें सेवन, जीवन भर रहेंगे स्वस्थ

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story