Premanand ji Maharaj: जानिए प्रेमानंद जी महाराज ने किन चीज़ों को लेकर कही ये बात, इससे बदल जायेगा आपका जीवन

Premanand ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज अपने सत्संग द्वारा सभी को काफी प्रभावित करते हैं। वहीँ उन्होंने अपने भक्तों को वो चार चीज़ें बताई हैं जो मनुष्य को उनका जीवन बदलने के लिए प्रेरित करतीं हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 13 Aug 2023 3:18 AM GMT
Premanand ji Maharaj: जानिए प्रेमानंद जी महाराज ने किन चीज़ों को लेकर कही ये बात, इससे बदल जायेगा आपका जीवन
X
Premanand Ji Maharaj (Image Credit-Social Media)

Premanand ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज अपने सत्संग द्वारा सभी को काफी प्रभावित करते हैं। वो राधा रानी के परम भक्त हैं। उन्हें प्रतिदिन सुनने लाखों लोग आते हैं। देश सभी लोग उनके प्रवचनों को सुनने आते हैं। उनकी दिनचर्या से कई लोग काफी प्रभावित होते हैं। वो सुबह 2 बजे उठ जाते हैं और इसके बाद वृन्दावन की परिक्रमा करते हैं। इसके साथ ही वो बांके बिहारी जी और राधा वल्लब के दर्शन भी करते हैं। आपको बता दें कि महाराज जी हमेशा अपने भक्तो को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीँ उन्होंने अपने भक्तों को वो चार चीज़ें बताई हैं जो मनुष्य को उनका जीवन बदलने के लिए प्रेरित करतीं हैं।

ये चार चीज़ें बदल देंगी आपका जीवन

अगर आपको अपने जीवन को बदलना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले भगवान् में विश्वास रखना होगा। साथ ही आप अगर सत्संग सुनते हैं तो आपके जीवन में कई सारे सकारात्मक बदलाव आएंगे। जिनसे आपका जीवन काफी हद तक सुधर जायेगा। वहीँ प्रेमानंद महाराज ने बताया कि सत्संग के ज़रिये आप अपने जीवन से किस तरह से नकारात्मकता को दूर भगा सकते हैं और सदमार्ग पर चल सकते हैं। अगर आप महाराज जी की बातों को समझकर उसका अनुसरण करेंगे तो धीरे धीरे आपके जीवन में कई सारे बदलाव आने शुरू हो जायेंगे।

जीवन बदलने का सबसे बड़ा आधार सत्संग होता है वहीँ प्रेमानंद जी के मुताबिक इसका दूसरा आधार भक्त प्रियता है। प्रेमानंद जी कहते हैं कि मन से अगर आप किसी के नज़दीक हैं तो इसे सबसे ज़्यादा नज़दीक माना जाता है। अगर आप किसी से शरीर से नज़दीक हैं और ह्रदय से नहीं तो इसे सबसे दूर माना जाता है। भक्त इसी बात को मानकर मन पर विजय पा सकते हैं।

वहीँ तीसरा आधार गुरुदेव का वर्णन है। जिस आधार में आप गुरु चुनते हैं उनके बिना आप किसी भी मंज़िल को नहीं पा सकते। इसके अलावा चौथा आधार उन्होंने गुरु द्वारा दिया ज्ञान बताया है। इन सभी से आप अपने जीवन में खुशियां पा सकते हैं हुए जीवन में सफल भी हो सकते हैं। इतना ही नहीं ये जीवन को बदल भी सकतीं हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story