×

PM Modi Look: फॉलो करें PM मोदी का लुक, सदरी के साथ पहने ये सब, दिखेंगे Handsome

PM Modi Sadri Look: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लुक से लेकर उनकी वाक्पटुता तक हर कोई उनकी तारीफ करता ही नज़र आता है। ऐसे में पीएम का सदरी लुक लोगों को खूब पसंद आता है। ऐसे में क्या आप भी प्रधानमंत्री के सदरी लुक को फॉलो करना चाहेंगे?

Shweta Shrivastava
Published on: 25 Jun 2023 2:00 AM GMT
PM Modi Look: फॉलो करें PM मोदी का लुक, सदरी के साथ पहने ये सब, दिखेंगे Handsome
X
PM Modi Sadri Look (Image Credit-Social Media)

PM Modi Sadri Look: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस समय हर तरफ छाए हुए हैं। फिर वो चाहे बात उनके विदेशी दौरों को लेकर हो या महामारी के समय भारत जैसे विशाल देश की सूझ बूझ के साथ उनकी सुरक्षा नीति की हो। देश में भले ही उनके कई विरोधी हों पर विदेशों में मोदी जी के चर्चे आम हैं। उनके लुक से लेकर उनकी वाक्पटुता तक हर कोई उनकी तारीफ करता ही नज़र आता है। ऐसे में पीएम का सदरी लुक लोगों को खूब पसंद आता है। जो उनके व्यक्तित्व को और भी ज़्यादा इम्प्रेसिव बनाता है। ऐसे में क्या आप भी प्रधानमंत्री के सदरी लुक को फॉलो करना चाहेंगे?

फॉलो करें PM मोदी का सदरी वाला लुक

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से अपनी मिस्र की यात्रा में शामिल होने के लिए वहां पहुंच चुके हैं। वहीँ जब वो वॉशिंगटन पहुंचे थे तो एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया था। उस समय उनकी बस एक झलक पाने के लिए न सिर्फ वहां रहने वाले भारतियों की भीड़ थी बल्कि विदेशी भी उन्हें देखकर उतने ही उत्साहित नज़र आये। लोग उनके लुक को काफी पसंद करते हैं। कुरता पैजामा के साथ उनका सदरी वाला लुक आजकल एक ट्रेंड बन गया है।

नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को लेकर जहाँ उनके खूब चर्चे होते हैं वहीँ उनका फैशन सेन्स भी कमाल का है। फिर चाहे वो सूट बूट में नज़र आये या अपनी फेवरेट सदरी में। उन्हें लोग उनके असाधारण स्टाइल स्टेटमेंट के लिए काफी एडमायर करते हैं। वो अपने इस लुक को न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी बरकरार रखते हैं। वहीँ पीएम मोदी का अमेरिका दौरा काफी चर्चा में रहा। उनके खाने पीने से लेकर उनके हर अंदाज़ को सभी ने कही ध्यान से देखा। वहीँ जिस चीज़ ने हमारा ध्यान आकर्षित किया वो था उनका सदरी लुक।

आपको बता दें कि उनका सदरी लुक अमेरिका में भी लोगो को काफी पसंद आता है। शायद यही वजह है कि कई ग्लोबल लीडर भी उनके स्टाइल के दीवाने हैं। वहीँ मोदी जी आज यंग जनरेशन के स्टाइल आइकन भी बन चुके हैं। लेकिन वहीँ विपक्ष उनके कपड़ो को लेकर आये दिन उनपर कटाक्ष करता भी नज़र आता है। साथ ही वो मोदी जी के ऑउटफिट पर हो रहे खर्चे को लेकर भी कई सवाल उठता है।

दरअसल पीएम मोदी की इन सदरियों को काफी ख़ास तरह से डिज़ाइन किया जाता है। मोदी जी ज़्यादातर आपको हल्के नीले रंग की विशेष स्लीवलेस सदरी जैकेट पहने नज़र आते हैं। एक बार खुद उन्होंने बताया था कि उनकी वो सदरी जैकेट बेकार प्लास्टिक की बोतलों से पुनर्नवीनीकरण सामग्री से बनाई गयी थी। जिसके खूब चर्चे हुए थे। इसे बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक के उद्घाटन के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा पीएम को भेंट किया गया था।

उनके कपड़ों को लेकर एक बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सवाल उठाया था और कहा था कि मोदी जी के कपड़ों का बजट दिल्ली के विघ्यापन के बजट से भी ज़्यादा है। जिसके बाद उनके कपड़ो के खर्चे का ब्यौरा मांगते हुए RTI भी किया गया था। जिससे पता चला कि सरकार प्रधानमंत्री के कपड़ो का खर्च नहीं उठाती है। साथ ही एक बार मोदी जी ने एक सूट पहना था और इसे नीलाम भी किया गया था और इस नीलामी से मिली राशि को स्वच्छ भारत मिशन में लगाया गया था।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story