परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी येलो रफ़ल्ड साड़ी, जानिए इस ऑउटफिट की खासियत

Priyanka Chopra at Parineti's Engagement: परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा ने येलो रफ़ल्ड साड़ी पहनी जो काफी खूबसूरत नज़र आ रही थी। आइये जानते हैं क्या है इस साड़ी की खासियत।

Shweta Shrivastava
Published on: 14 May 2023 8:27 AM GMT
परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी येलो रफ़ल्ड साड़ी, जानिए इस ऑउटफिट की खासियत
X
Priyanka Chopra at Parineti's Engagement (Image Credit-Social Media)

Priyanka Chopra at Parineeti's Engagement: परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के राजनेता राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सरमोनी में पीले रंग की साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत नज़र आईं। अपने कजिन बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के दौरान, प्रियंका चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ एक फोटो सेशन के लिए बाहर गए। उनके बाहर आते ही सभी कैमरा प्रियंका की तरफ फोकस हो गए और अपने खूबसूरत ऑउटफिट में पिग्गी चोप्स सूरज की किरण की तरह नज़र आ रहीं थीं। एक्ट्रेस ने भी अपना खूबसूरत जेस्चर दिखाया और फोटोग्राफर्स को नमस्ते किया।

परिणीति-राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सरमोनी प्रियंका चोपड़ा ने

बटोरी लाइम लाइट

शनिवार की सुबह, प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपनी चचेरी बहन परिणीति की इंगेजमेंट सरमोनी में भाग लेने के लिए दिल्ली के लिए उड़ान भरी। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी, सगाई समारोह में मौजूद नहीं थे। दरअसल निक अपने बॉय बैंड जोनास ब्रदर्स के साथ फिलहाल दौरे की प्रतिबद्धताओं के कारण, वो इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

वहीँ प्रियंका कोर्सेट ब्लाउज के साथ पीले रंग की रफल्ड साड़ी में काफी स्टनिंग लग रही थीं। वो अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति के पिता पवन चोपड़ा के साथ पोज देती नजर आईं। उन्होंने अपने कुछ रेड कार्पेट मूव्स के साथ फोटोग्राफर्स को धन्यवाद भी दिया।

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के जश्न में मनीष मल्होत्रा, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान समेत कई जानी मानी हस्तियां भी शामिल हुईं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story