×

लड़कियों की बुरी हरकत: जो कर देती है उनकी रिलेशनशिप ख़राब

आज कल लोग रिलेशनशिप में काफी जल्दी आ जाते हैं लेकिन अपने पार्टनर के साथ कैसे रहना हैं दोनों को ये समझने में काफी समय लगता है। दोनों एक दुसरे से बराबर की रेस्पेक्ट और प्यार चाहते है। बहुत हद तक पार्टनर्स एक दूसरे का कहना मानते भी हैं। ऐसा बहुत बार होता है की दोनों पार्टनर्स एक दुसरे की बात ना चाहते हुए भी मान लेते है।

Roshni Khan
Published on: 27 Aug 2019 9:26 AM GMT
लड़कियों की बुरी हरकत: जो कर देती है उनकी रिलेशनशिप ख़राब
X

लखनऊ: आज कल लोग रिलेशनशिप में काफी जल्दी आ जाते हैं लेकिन अपने पार्टनर के साथ कैसे रहना हैं दोनों को ये समझने में काफी समय लगता है। दोनों एक दुसरे से बराबर की रेस्पेक्ट और प्यार चाहते है। बहुत हद तक पार्टनर्स एक दूसरे का कहना मानते भी हैं। ऐसा बहुत बार होता है की दोनों पार्टनर्स एक दुसरे की बात ना चाहते हुए भी मान लेते है। कई बार ऐसा भी होता है जब लड़कियों की कुछ बाते लड़कों का जीना दुश्वार कर देती हैं। आइए जानते हैं क्या है वो बातें जिनसे लड़के अपने पार्टनर से परेशान हो जाते हैं...

ये भी देखें:पल पल दिल के पास : जब करण को पापा सनी के सामने करना पड़ा ‘KISS’

डोमिनेटिंग गर्लफ्रेंड

रिलेशनशिप में कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो चाहती हैं की उनका पार्टनर उनसे बिना पूछे एक भी काम ना करे। वह चाहती हैं उनके पार्टनर की जिंदगी में उनकी पर्मिशन के बिना एक पत्ता भी न हिले। रिश्ते की शुरुआत में भले ही आपका पार्टनर आपका कहना मानेगा, लेकिन एक टाइम आने पर उन्हें ये परेशान करने लगेगा।

शक्की गर्लफ्रेंड

कुछ रिलेशनशिप में लड़कियां शक्की मिजाज की होती हैं। लड़कों को अपनी पार्टनर का शक्की मिजाज बिल्कुल पसंद नहीं होता। शक करना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन कुछ लड़कियां अपने पार्टनर की हर पल की खबर रखती हैं। इसके लिए उन्हें बार-बार कॉल करती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखती हैं और जो उन्हें नहीं पसंद उसकी एक्टिविटी पर उनसे लड़ती हैं।

ये भी देखें:रेलवे में बदलाव की बयार, जानें मोदी सरकार के १०० दिनों का ये एक्शन प्लान

पजेसिव नेचर

रिलेशनशिप में लड़कियां ज्यादा पजेसिव हो जाती हैं, जो उनके रिलेशनशिप में दरार पैदा करने लगती है। लेकिन लड़कों को अपनी पार्टनर का ज्यादा पजेसिव होना परेशान करने लगता है। दरअसल, लड़को को आजदी पसंद होती है। पजेसिव गर्लफ्रेंड्स को पार्टनर का दोस्तों और फीमेल दोस्त के साथ पार्टी करने जाना बिल्कुल पसंद नहीं होता और जब वो इसे लेकर दखलअंदाजी करने लगती हैं तो ये भी पार्टनर के लिए परेशानी बनकर खड़ा हो जाता है। उसे समझ नहीं आता दोस्तों और गर्लफ्रेंड के बीच कैसे चीजों को हैंडल करें। इसलिए अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आज से रोक टोक कम करें और उन्हें थोड़ा फ्री छोड़े।

इमोशनल ब्लैकमेल

रिलेशनशिप में लड़कियां अपनी बात मनवाने के लिए बात बात पर अपने पार्टनर को इमोशनल ब्लैकमेल करने लगती हैं। उन्हें कुछ भी करके बस अपनी बात मनवाने की आदत होती है। शुरुआत में तो लड़के उनकी बात मान लेते हैं, लेकिन एक समय के बाद उन्हें ये मुसीबत लगने लगती है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story