×

महिलाओं को मिली खुशखबरी: इस देश ने किया ऐसा, सभी कह रहे वाह भाई वाह

पीरियड्स होना आम बात है। लड़कियों की लाइफ में एक ऐसी ऐज आती है जब उसके पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। हार्मोनल चेंज की वजह से ऐसा हर लड़की के साथ होता है।

Roshni Khan
Published on: 28 Feb 2020 11:35 AM GMT
महिलाओं को मिली खुशखबरी: इस देश ने किया ऐसा, सभी कह रहे वाह भाई वाह
X

लखनऊ: पीरियड्स होना आम बात है। लड़कियों की लाइफ में एक ऐसी ऐज आती है जब उसके पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। हार्मोनल चेंज की वजह से ऐसा हर लड़की के साथ होता है। 12 साल से लेकर 45 साल तक पीरियड्स होने के समय होता है। लेकिन क्या आपको ये पात है कि एक ऐसा देश है जहां महिलाओं के लिए फ्री सैनेरीटरी पैड्स मिलते हैं। हम आपको बताते हैं इस देश के बारे में, जी हां हम बात कर रहे स्कॉटलैंड की जो दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां फ्री सैनेरीटरी पैड्स देता है।

ये भी पढ़ें:गांधीजी के बंदरों का नाम: जानें कहां से आए थे ये, जानकारी आपको कर देगी हैरान

स्कॉटलैंड की संसद में इस बिल को वहां की मोनिका लेनन पास करने का प्रस्ताव रखा है। जिसे संसद में महिलाओं को फ्री सैनेटरी प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने की योजना को हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद ये दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जो महिलाओं को फ्री सैनेरीटरी पैड्स देगा।

इस बिल को लेकर मोनिका लेनन ने संसद में बहस के दौरान कहा, 'ये बिल स्कॉटलैंड में पीरियड्स को एक सामान्य प्रक्रिया बनाने में सहायक साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे देश के सभी नागरिकों के बीच संपर्क जाएगा कि स्कॉटलैंड की संसद लिंगानुपात को गंभीरता से ले रही है।

संसद में एक और सांसद ने एलिसन जॉनस्टोन ने सवाल किया, " ऐसा क्य़ों है कि 2020 में टॉयलेट पेपर को एक जरूरत के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन महिलाओं को हर महीने वाली महावारी के दौरान इस्तेमाल होने वाले उत्पाद क्यों को नहीं? प्राकृतिक शारीरिक कार्य के लिए आर्थिक रूप से दंडित होना न्यायसंगत नहीं है।"

बिल के पक्ष में पड़े इतने वोट

पीरियड प्रोडक्ट्स स्कॉटलैंड बिल के पक्ष में 112 वोट पड़े। वहीं, इस बिल के विरोध में किसी ने एक भी वोट नहीं किया। आपको बता दें कि इससे पहले 2018 में स्कॉटलैंड स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में फ्री सैनिटरी प्रोडक्ट बांटने का बिल पारित हुआ था।

इन जगहों पर मिलेंगे सैनेटरी प्रोडक्ट्स

स्कॉटलैंड की संसद में इस बिल के आने के बाद महिलाओं को सामुदायिक केंद्रों, यूथ क्लबों और फार्मेसियों के जरिए सैनेटरी प्रोडक्ट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस बिल के आने के बाद महिलाओं को अब टैम्पून और सेनेटरी पैड्स जैसे सार्वजनिक स्थानों पर फ्री में मिलेंगे।

Image result for period

ये भी पढ़ें:बदलेगा गाजीपुर का नाम: कहलायेगा ये, सरकार कर सकती है जल्द एलान

क्या होगा फायदा

अब स्कॉटलैंड में महिलाओं को सैनेटरी पैड्स फ्री मिलेंगे। इससे वो महिलाएं भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगी, जो नहीं कर पाती थी। इसके जरिए महिलाओं को गंदा कपड़ा करने से आजादी मिलेगी और महावरी के दौरान होने वाली बीमारियों की संख्या कम हो जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story