×

दानों पर पूरी गीता: महिला ने सबको कर दिया हैरान, मिल चुके कई पुरस्कार

जब आप कुछ करने की ठान लेते हैं तो कोई भी आपको उस चीज़ को पूरा करने से नहीं रोक सकता। लेकिन उस काम को करने के लिए आप में मेहनत और लगन होनी चाहिए। ऐसा ही कुछ अनोखा काम हैदराबाद की इस लॉ स्टूडेंट ने कर दिखाया।

Monika
Published on: 20 Oct 2020 2:17 PM GMT
दानों पर पूरी गीता: महिला ने सबको कर दिया हैरान, मिल चुके कई पुरस्कार
X
Ramagiri Swarika

जब आप कुछ करने की ठान लेते हैं तो कोई भी आपको उस चीज़ को पूरा करने से नहीं रोक सकता। लेकिन उस काम को करने के लिए आप में पूरी मेहनत और लगन होनी चाहिए। ऐसा ही कुछ अनोखा काम हैदराबाद की इस लॉ स्टूडेंट ने कर दिखाया। उन्होंने 4,042 चावल के दानों पर पूरी भगवद् गीता लिख डाली है।

इतने घंटे में लिख दी भगवद् गीता

उन्होंने बताया कि वह देश की पहली माइक्रो-आर्टिस्ट महिला है। हाल ही में इस छात्रा ने माइक्रो आर्ट प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसमें उन्होंने 4,042 चावल के दानों पर पूरी भगवद् गीता लिखी है। रामागिरी स्वरिका का कहना है कि चावल के दानों पर पूरी भगवद् गीता लिखने के लिए उन्हें मात्र 150 घंटे का समय लगा। अब तक उन्होंने लगभग 2 हजार से ज्यादा माइक्रो आर्टवर्क बनाएं हैं। यही नहीं इन्होंने माइक्रो आर्टवर्क के साथ- साथ मिल्क आर्ट, पेपर कार्विंग और तिल के बीज पर ड्रॉइंग भी करती हैं।

Ramagiri Swarika

तेलंगाना के गवर्नर ने किया सम्मानित

इससे पहले रामागिरी स्वारिका ने बालों पर संविधान की प्रस्तावना लिखी थी। किसके लिए तेलंगाना के गवर्नर ने उन्हें इस अनोखे काम के लिए सम्मानित किया था। राष्ट्रीय स्तर पर नाम काम चुकी रामागिरी अब अपनी कलाकृतियों को अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर ले जाने के लिए तैयार हो रही हैं।

बचपन से कला प्रेमी

रामागिरी हमेशा से ही कला और संगीत प्रेमी रही हैं। बचपन से ही उन्होंने इस कला में अनेक पुरस्कार हासिल किए हैं। उन्होंने पिछले चार साल से चावल के दाने पर भगवान गणेश के चित्र के साथ माइक्रो आर्ट करना शुरू किया था। फिर एक ही चावल के दाने पर अंग्रेजी वर्णमाला भी लिखी थी।

ये भी पढ़ें…ड्रोन से बम गिराकर भारत को दहलाने की पाकिस्तान ने रची साजिश, ISIS की ली मदद

मिले इतने पुरस्कार

2019 में रामागिरी को दिल्ली सांस्कृतिक अकादमी से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्हें भारत की पहली माइक्रो आर्टिस्ट के रूप में मान्यता दी गई। साल 2017 में अंतर्राष्ट्रीय ऑर्डर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था ।साल 2019 में उत्तरी दिल्ली सांस्कृतिक अकादमी से राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

यह भी पढ़ें: पानी में शराब से हड़कंपः हरियाणा से बिहार के बीच हुआ कांड, 150 पेटी व बोलेरो जब्त

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story