×

फागुन में गूँजते हैं ये तराने फिज़ाओं में, बलम पिचकारी के दिन आ गए

फाल्गुन का महिना शुरू को गया है।  साथ ही साथ होली की तैयारियां भी शुरू हो गयी है। गुजिया, पापड़ खाने को मिलते है और लगाने को मिलता है रंग, सारे रंज भुला कर लोग मानते हैं यह उत्सव। जी हां होली की बात करें तो बिना डांस किए इसमें रंग नहीं जमता और ये कुछ गाने हैं जो जमा देते है, होली का मंच।

Roshni Khan
Published on: 9 March 2019 7:40 AM GMT
फागुन में गूँजते हैं ये तराने फिज़ाओं में, बलम पिचकारी के दिन आ गए
X
शाहजहांपुर में खेली जाती है देश की सबसे अनोखी तरह की होली

लखनऊ : फागुन का महिना शुरू को गया है। साथ ही साथ होली की तैयारियां भी शुरू हो गयी है। गुजिया, पापड़ खाने को मिलते है और लगाने को मिलता है रंग, सारे रंज भुला कर लोग मानते हैं यह उत्सव। जी हां होली की बात करें तो बिना डांस किए इसमें रंग नहीं जमता और ये कुछ गाने हैं जो जमा देते है, होली का मंच।

ये भी देखें:व्हाइट हाउस के संचार निदेशक बिल शाइन ने दिया इस्तीफा

यह है कुछ गानो की लिस्ट --

आज ना छोड़ेंगेकटी पतंग का यह गाना राजेश खन्‍ना और आशा परेख के ऊपर फिल्‍माया गया है। इसे लता मंगेश्‍कर और किशोर कुमार ने गाया है। यह गाना हर होली में ट्रेंड करता है। अब तक यह सबसे सुपरहिट होली गाना है।

बलम पिचकारी ...ये जवानी है दीवानी फिल्‍म का यह गाना दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, कल्‍की और आदित्‍य रॉय कपूर पर फिल्‍माया गया है। होली के दिन की मस्‍ती के लिए यह गाना बिल्‍कुल जंचता है। साल 2013 में यह गाना आने के बाद हर साल होली में जरूर बजता है।

अंग से अंग लगानाडर्र फिल्‍म का वो डायलोग तो आपको याद होगा कककक… किरण। इस फिल्‍म में होली का गाना था, ‘अंग से अंग लगाना…’ इस गाने ने खूब धूम मचाया था। 2018 की होली में यह गाना ट्रेंड कर रहा है।आप भी इसे बजाना ना भूलें।

रंग बरसेहोली की बात हो और इस गाने की याद ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। अमिताभ बच्‍चन की सुपरहिट फिल्‍म सिलसिला का यह गाना अपने दौर में तो हिट रहा ही, आज भी लोग इस गाने को उतना ही पसंद करते हैं।

होरी खेले रघुवीराअमिताभ बच्‍चन का ही एक और गाना ‘होरी खेले रघुवीरा…’ बागबान फिल्‍म का है। इस होली अगर आपने यह गाना मिस कर दिया तो समझें कि आपने होली का पूरा आनंद नहीं लिया।

होली के दिन...होली की बात हो तो इस गाने को भूला नहीं जा सकता। होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। होली से पहले ही यह गाना बजना शुरू हो जाता है। होली के दिन इस गाने से आपकी खुशियां दोगुनी हो सकती हैं।

डू मी अ फेवर लेट्स प्‍ले होली...अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्‍म ‘वक्‍त’ का यह गाना होली के दिन के लिए बिल्‍कुल माकूल है।होली की मस्‍ती के लिए यह गाना खूब जंचता है।

सोनी सोनी...शाहरुख खान, ऐश्‍वर्या राय, अमिताभ बच्‍चन आदि जैसे सुपरहिट कलाकारों वाली फिल्‍म मोहब्‍बतें का यह गाना खूब हिट हुआ। इस साल भी यह गाना ट्रेंड में है। आप इसे होली के गानों की लिस्‍ट में जरूर रखें।

ये भी देखें:अरबाज़ खान ने एक्सेप्ट किया अपना अफेयर!

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story