×

Healthy टिप्स: Boys के लिए बहुत जरूरी हैं ये 5 बातें, तभी प्यार के साथ रहेंगे खुशहाल

 स्वस्थ भोजन के लिए मछली जैसे कि सामन, मैकेरल, या सार्डिन पुरुषों के लिए अच्छी मानी जाती है। फैटी फिश हमारे शारीरिक सेहत को पूर्ण पोषण देने का काम करती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 Oct 2020 2:36 AM GMT
Healthy टिप्स: Boys के लिए बहुत जरूरी हैं ये 5 बातें, तभी प्यार के साथ रहेंगे खुशहाल
X
पुरुषों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं जिसे अच्छे खानपान से दूर किया जा सकता हैं। महिलाओं और पुरुषों के स्वस्थ खानपान में सूक्ष्म अंतर होता हैं।

जयपुर: कहते हैं कि सही आहार जीवन के आधार को मजबूत होता है। आज के समय की दिनचर्या में थकान और तनाव ने व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रुप से बहुत प्रभावित किया हैं। इस वजह से पुरुषों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं जिसे अच्छे खानपान से दूर किया जा सकता हैं। महिलाओं और पुरुषों के स्वस्थ खानपान में थोड़ा अंतर होता हैं। कुछ ऐसे डायट जो पुरुषों के हार्मोन और स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालते हैं। जानते हैं उसके बारे में।

रक्त वाहिका की कठोरता को कम

साबुत अनाज से भरपूर एक संतुलित आहार हर किसी के लिए अच्छा होता है, ऐसे ही पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए भी ये अच्छा माना जाता है। ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। साबुत अनाज प्रोस्टेट स्वास्थ्य के साथ-साथ मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके अलावा, दलिया खाने से टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने और रक्त वाहिका की कठोरता को कम करने का काम करता है।

यह पढ़ें....आज इस मंत्र से करें देवी दुर्गा की उपासना, अंधकार को दूर करता है मां का ये स्वरूप

फोटो(सोशल मीडिया)

प्रोस्टेट कैंसर से बचाने का काम

ऑयस्टर जस्ते से भरपूर होता है और दूसरे सभी भोजनों की तुलना में ज्यादा होता है। जस्ता पुरषों के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि ये प्रोस्टेट कैंसर जैसे घातक स्थिति से बचाने का काम करता है। वहीं, टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में जस्ता ज्यादा मदद करता है।

बेहतर रक्त प्रवाह

पालक में बहुत ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम होता है। पालक हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, जिसके कारण हमारे शरीर में रक्त वाहिकाओं को ये पतला करने में हमारी मदद करता है। बेहतर रक्त वाहिका फैलाव से हमारे पूरे शरीर में बेहतर रक्त प्रवाह होता है। पालक इसलिए भी पुरुषों के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व फोलेट होते हैं, जो संभवतः होमोसिस्टीन के स्तर को कम करने के लिए अच्छे होते हैं।

यह पढ़ें....आज का राशिफल : इन 2 राशियों पर बढ़ेगा काम का बोझ, जानें बाकी का हाल

फोटो(सोशल मीडिया)

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

बीज और नट्स में भारी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और खास जरूरी वसा होते हैं। अखरोट और बादाम शरीर से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और शरीर में रक्त के थक्के जमा होने की समस्या को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा ब्राजील नट्स सेलेनियम से भरपूर होते हैं जो प्रोस्टेट और कोलन के कैंसर के खतरे को रोकने में मदद करते हैं।

ओमेगा -3 में खास गुण

स्वस्थ भोजन के लिए मछली जैसे कि सामन, मैकेरल, या सार्डिन पुरुषों के लिए अच्छी मानी जाती है। फैटी फिश हमारे शारीरिक सेहत को पूर्ण पोषण देने का काम करती है। इन मछलियों में पाए जाने वाले वसा और ओमेगा -3 में ऐसे खास गुण होते हैं, जो आपके मस्तिष्क को हमेशा स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये प्रोस्टेट कैंसर के लिए खतरों को कम करते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story