×

OMG! नौ महीने बाद मां की जगह पिता ने दिया बच्चे को जन्म, जानें कैसे हो सकता हैं ऐसा

Transgender Husband News: इंग्लैंड कैंब्रिज में रहने वाले एक पिता ने अपने बच्चे को जन्म दिया है। ऐसा करने वाले 27 साल के सैलेब है। जिन्होंने गर्भवती होने के 9 महीने बाद बेटी को जन्म दिया है।

Archana Pandey
Published on: 21 July 2023 10:34 AM GMT
OMG! नौ महीने बाद मां की जगह पिता ने दिया बच्चे को जन्म, जानें कैसे हो सकता हैं ऐसा
X
Husband gave birth to daughter (Image- Social Media)

Transgender Husband News: इंग्लैंड के कैंब्रिज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां की जगह एक पिता ने अपने बच्चे को जन्म दिया है। हो सकता है यह जानकर आपको हैरानी हो, लेकिन यह सच है। ऐसा करने वाले 27 साल के सैलेब बोल्डन है। जिन्होंने 9 महीने बच्चे को अपने पेट में रखने के बाद उसे जन्म दिया है।

दरअसल सैलेब की 25 साल की पत्नी नियाम बोल्डन गर्भवती नहीं हो सकती थी, इसलिए मां की जगह एक पिता ने अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। लेकिन ये कैसे संभव को सकता है कि कोई पिता अपने बच्चे को जन्म दें। आइये जानते है इसके पीछे की कहानी।

पिता हैं ट्रांसजेंडर पुरुष

सैलेब के अपने बच्चे को जन्म देने का कारण यह है कि वह एक ट्रांसजेंडर पुरुष हैं। यानि पहले वो एक महिला थे। सैलेब पुरुष बनने के लिए इलाज करा रहे थे। उनका शरीर पुरुष वाला होने ही जा रही था कि तभी उन्हें पता चला की उनकी पत्नी बच्चे को जन्म नहीं दे सकती हैं। ऐसे में सैलेब अपने इलाज को कुछ समय के लिए रोक दिया। इसके बाद पत्नी की जगह सैलेब ने खुद बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया।

गर्भवती होने के बाद सैलेब ने बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम इलसा राए रखा गया है। सैलेब ने अन्य ट्रांस लोगों से कहा है कि कोई भी ट्रांसजेंडर एक बच्चे को कैरी कर सकता है और ऐसा करना गलत नहीं है। अब सैलेब फिर से पुरुष बनने का इलाज शुरू करेंगे।

बेहद कठिन था ऐसा करना

एक बच्चे को जन्म देना सैलेव के लिए बेहद कठिन था। उन्होंने बताया है कि ये आत्मा को झकझोर देने वाला था। क्योंकि मैं जेंडर चेंज करवाना चाहता था, लेकिन हमें एक बच्चे की चाहत थी। ऐसे में मैंने इसका इलाज रोक दिया और गर्भवती होने का फैसला लिया। सैलेव छह महीने और तीन बार की कोशिश के बाद गर्भवती हुए थे। इस दौरान उन्हें परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिला। हालांकि वही कुछ लोगों का कहना था कि सैलेव गर्भवती नहीं हो सकते, लेकिन सैलेब ने ये कर दिखाया और मई 2023 में बेटी को जन्म दिया है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story