×

Lucknow News : अप्रैल में ही पारे ने बदली चाल....गर्मी व तेज धूप के साथ लू का कहर

Lucknow News: अप्रैल के महीने की शुरुआत से मौसम के तापमान में फेर बदल काफ़ी ज्यादा देखने को मिल रहा है। अभी ही पारा 40⁰ सेल्सियस के ऊपर पहुंच रहा है। घर से बाहर निकलने पर झुलसा देने वाली गर्मी, गर्म हवा से लोग बचाव की पूरी कोशिश कर रहे है।

Yachana Jaiswal
Published on: 19 April 2023 6:53 PM GMT (Updated on: 19 April 2023 8:04 PM GMT)
Lucknow News : अप्रैल में ही पारे ने बदली चाल....गर्मी व तेज धूप के साथ लू का कहर
X
Pic Credit ( Social Media)

Lucknow News: भारत के कई राज्यों में अप्रैल माह से ही झुलसने वाली गर्मी का दृश्य दिख रहा है। मौसम अपना तेवर काफी तेज बदलने लगा है। उत्तर प्रदेश समेत पूर्वांचल के राज्यों में तो पारा 40⁰ तापमान के ऊपर भी चला जा रहा है। ऐसे में बाहर निकलना एक चुनौती भरा कदम उठाने जैसा है। बीते कुछ दिनों में बादलों की छांव देखी गई इसके बाद फिर ये तेज़ धूप ने तो लोगों को और भी अधिक झुलसा दिया है। तापमान बढ़ने और तेज़ धूप के साथ गर्म हवा (Heat wave) का सामना करना भी काफ़ी मुश्किल काम है। लखनऊ से नोएडा, गाजियाबाद और गोरखपुर तक भीषण गर्मी का असर दिखना, गर्मी का विकराल रूप शुरू होने का अनुमान जताया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में 42 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह सामान्य तापमान से 5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम बेहतर रह सकता है, इसका असर बनता दिख रहा है। इससे उत्तराखंड समेत देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में बारिश का अनुमान है। बारिश से लोगों को उत्तर प्रदेश के जिलों में भी कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना इस वर्ष जल्दी ही शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ में पिछले एक हफ़्ते से पड़ रही तेज गर्मी से लखनऊ वासी बेहाल हो गए हैं। तेज धूप ने लखनऊ वासियों को इस कदर बेहाल कर दिया कि, लोगों को धूप से बचने के लिए गमछे और दुपट्टे का सहारा लेना पड़ रहा है। साथ ही इस तपने वाली गर्मी में बाहर निकलने पर खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए तरल, पेय पदार्थों का सेवन भी अंतराल में करना पड़ रहा है।

लखनऊ में भीषण गर्मी का असर

मौसम विभाग ने पहले ही यह अनुमान जताया था कि राजधानी लखनऊ में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वही मंगलवार को भी स्थिति वैसी ही बनी रही थी। गर्मी के कारण लखनऊ के लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दिन में चलती गर्म हवाओं(Heat Wave) ने लू जैसा कहर बरपाया है। तपिश भी बढ़ते जा रही है। आने वाले पांच से छह दिनों तक इसी प्रकार का तापमान रहने का अनुमान जताया जा रहा है। मंगलवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जाने का अनुमान जताया गया है। 30 अप्रैल को राजधानी में 46 डिग्री तापमान पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story