×

UP Politics: भाजपा सरकार ने किसानों नौजवानों को किया गुमराह, 2024 में जनता सिखाएगी सबक-अखिलेश यादव

UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि हम लगातार मांग कर रहे है कि भाजपा सरकार प्रदेश के टॉप टेन और टॉप 100 माफियाओं की सूची जारी करें लेकिन भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है।

Anant Shukla
Published on: 16 March 2023 8:42 PM GMT
UP Politics: भाजपा सरकार ने किसानों नौजवानों को किया गुमराह, 2024 में जनता सिखाएगी सबक-अखिलेश यादव
X

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में देश की दिशा तय करेगा। उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री बनते रहे है। भाजपा सरकार ने यूपी को हर मामले में पीछे छोड़ दिया है। भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों से लगातार झूठ बोल रही है। सरकार रोजगार को लेकर झूठे आंकड़े देती है।

भाजपा सरकार संविधान विरोधी है-अखिलेश

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया। कोई विकास नहीं किया। विकास को लेकर सवाल पूछने पर सरकार जेल भिजवा देती है। क्या इसे लोकतंत्र करते हैं? भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। बीजेपी सच नहीं सुनना चाहती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी-माफिया खुलेआम घटनाएं कर रहे हैं।

टॉप 100 माफियाओं की सूची जारी नहीं कर रही बीजेपी सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि हम लगातार मांग कर रहे है कि भाजपा सरकार प्रदेश के टॉप टेन और टॉप 100 माफियाओं की सूची जारी करें लेकिन भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है। क्योंकि सूची जारी होगी तो उसमें सबसे ज्यादा संख्या में भाजपाई ही होंगे।

बेरोजगारी चरम

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं देना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। सड़कों और खेतों में सांड घूम रहे हैं। किसानों और आम लोगों की जान जा रही है। भाजपा सरकार छुट्टा जानवरों के चलते होने वाली मौतों को नहीं रोक पा रही है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story