CM Yogi New: योगी ने लखनऊ मेयर प्रत्याशी सुषमा खरकवाल के लिए मांगा वोट, बोले-होली-दीपावली में देंग मुफ्त गैस सिलेंडर

Lucknow News: योगी ने कहा कि आज भारत का वो व्यक्ति जो विदेश में रहता है या विदेश जाता है उसे सम्मान की द्ष्टि से देखा जाता है।

Anant Shukla
Published on: 2 May 2023 6:35 PM GMT (Updated on: 2 May 2023 6:48 PM GMT)
CM Yogi New: योगी ने लखनऊ मेयर प्रत्याशी सुषमा खरकवाल के लिए मांगा वोट, बोले-होली-दीपावली में देंग मुफ्त गैस सिलेंडर
X
cm yogi held public meeting in support of bjp mayor candidate sushma kharkwal

Lucknow News: प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहै हैं। कल पूर्वांचल में कई जनसभाओं को संबोधित करने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की लखनऊ नगर निगम मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल और सभी पार्षदों द्वारा आयोजित जनसभा में भी पहुंचे। इनके अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और राजेश्वर शुक्ल भी मौजूद रहे।

योगी ने कहा कि आज भारत का वो व्यक्ति जो विदेश में रहता है या विदेश जाता है उसे सम्मान की द्ष्टि से देखा जाता है। डबल इंजन की सरकार नें गरीबों को अन्न के साथ-साथ घर व गैस कनेक्शन दिया है। जनधन योजना के अन्दर्गत अकाउण्ट खोला गया, जिसका लाभा करोड़ों लोगो को हो रहा है। इसके अलावा होली-दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बजट दे दिया गया है।

उन्होंनो कहा कि आज युवाओं का हांथ तमंचे पर नहीं टैबलेट पर है। शहरों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इन्वेस्टर समिट से करीब एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। अगर निगर निगम में जीतते हैं तो विकासदर तेज होगा। इसके बाद उन्होने मेयर के साथ-साथ पार्षद उम्मीदवारों के लिए भई वोट मांगे। बताया की लखनऊ में भी लॉयन सफारी बनाने जा रहे हैं।

बता दें कि आज शाम पांच बजे प्रथम चरण के लिए प्रचार थम जाएगा। इस चरण में सीएम योगी नें ताबड़ोतोड़ रैलियां की। आखिरी मौके पर लखनऊ में जनसभा को संबोधित कर मेयर के साथ-साथ पार्षदों के लिए वोट मांगे। स्टेज पर मौजूद पदाधिकारियों नें माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी ने हांथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। भारी संख्या में जुटे लोग जिन्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story