×

Rewa News: पौधरोपण के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, कार से मिले 25 लाख

Rewa News: जनपद की पुलिस ने पौधरोपण के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपित को हिरासत में लिया है। जो जबलपुर में लोगों को प्लांटेशन का झांसा देकर रुपए जमा करवाता था। उसकी कार से पुलिस को 25 लाख रूपए बरामद हुए, हालांकि उसके बाकी साथी भागने में कामयाब रहे।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 12 May 2023 2:28 PM GMT
Rewa News: पौधरोपण के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, कार से मिले 25 लाख
X
पुलिस द्वारा आरोपितों को हिरासत में लेने के दौरान जमा भीड़। Photo: newstrack media.

Rewa News: जनपद की पुलिस ने पौधरोपण के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपित को हिरासत में लिया है। जो जबलपुर में लोगों को प्लांटेशन का झांसा देकर रुपए जमा करवाता था। उसकी कार से पुलिस को 25 लाख रूपए बरामद हुए, हालांकि उसके बाकी साथी भागने में कामयाब रहे।

जबलपुर ले गई पुलिस

घटना के संबंध में शहर के सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपित भोले-भाले किसानों को पौधरोपण से फायदों का सब्जबाग दिखाकर रुपए वसूलता था। जबलपुर में वो और उसके साथियों ने पौधरोपण के नाम पर कई किसानों से धोखाधड़ी की थी, जिसके बाद जबलपुर पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई थी। गुरुवार को जबलपुर पुलिस को रीवा में आरोपितों की लोकेशन मिली थी, तो इस बारे में रीवा पुलिस को अवगत कराया गया था। तभी से पुलिस इनकी धरपकड़ की कोशिश कर रही थी। रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में सिविल लाइन और जबलपुर पुलिस की संयुक्त टीम को इनके बारे में सूचना मिली तो एक वैगन-आर कार को रोका गया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि कार में सवार अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर वहां से चंपत हो गए। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से नकदी बरामद की गई है। उसे जबलपुर पुलिस अपने साथ ले गई है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

कई किसानों को बनाया ठगी का शिकार

जानकारी के मुताबिक इन आरोपितों का एक गिरोह काम कर रहा था। सूत्र बताते हैं कि कई शिकायतें पुलिस को मिलीं जबकि इनके शिकार बने कई किसानों को अभी तक उनके साथ हुई ठगी का अहसास भी नहीं हुआ है। दरअसल, यह लोग किसानों को पौधरोपण के एवज में एक निश्चित समय बाद रकम अदायगी का वादा करते थे। पहले किसानों से पैसा जमा कराया जाता था। जब वापसी का वक्त आता, तब वो टालमटोल करने लगते थे या उस क्षेत्र में आना-जाना बंद कर देते थे। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को तफ्तीश में मालूम चला है कि इन ठगों ने दर्जनों किसानों से करोड़ों की ठगी की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Amar Mishra (Rewa)

Amar Mishra (Rewa)

Next Story