×

MP Congress: विधान सभा चुनाव से पहले भगवामय हुआ MP कांग्रेस कार्यालय, जानें क्यों हुआ ऐसा

MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में आज यानि की रविवार से कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ (धर्म संवाद) का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के तमाम पुजारियों और संतों को बुलाया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 2 April 2023 1:25 PM GMT (Updated on: 2 April 2023 1:26 PM GMT)
MP Congress: विधान सभा चुनाव से पहले भगवामय हुआ MP कांग्रेस कार्यालय, जानें क्यों हुआ ऐसा
X
मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (फोटो: सोशल मीडिया)

MP Congress: मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने होने में अब कुछ ही समय बचा है। चुनाव से पहले ही सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता वोटरों को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कांग्रेस भी सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस में अपने प्रदेश कार्यालय को भगवामय कर दिया है। कांग्रेस कार्यायल को भगवा पट्टियों के द्वारा सजाया गया है।

प्रदेश कार्यालय में धर्म संवाद कार्यक्रम

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में आज यानि की रविवार से कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ (धर्म संवाद) का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के तमाम पुजारियों और संतों को बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में मंदिरों पर सरकारी अफसरों के द्वारा लगाई जा रही बंदिशों को रोकने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पिछले कई सालों से साधु, संत, पुजारी, प्रदेश में धार्मिक क्षेत्र के सरकारीकरण का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ पुजारियों के साथ संवाद करेंगे। भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में धर्म संवाद कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। पूरे प्रदेश कार्यालय को भगवा रंग की पट्टियों से सजाया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ब्राम्हणों से मुलाकात की थी। इस दौरान ब्राम्हणों ने कमलनाथ को भगवा रंग का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया था। साथ ही इस दौरान ब्राम्हणों ने यह कहते हुए दक्षिणा लेने से इनकार कर दिया था कि जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तभी दक्षिणा लेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story