×

Rewa News: प्रसिद्ध देवस्थान पर अराजक तत्वों का जमावड़ा, आए दिन चोरी की घटनाएं, श्रद्धालुओं में नाराजगी

Rewa News: श्रद्धा भाव से लोग भगवान शिव के दर्शन हेतु आ रहे हैं लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने यहां दबंगई कर अराजकता फैला रखी है। कभी पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की बात सामने आती है, कभी यहां पर चोरी की घटनाएं सामने आती हैं।

Shashikant Gautam
Published on: 7 Aug 2023 1:21 PM GMT
Rewa News: प्रसिद्ध देवस्थान पर अराजक तत्वों का जमावड़ा, आए दिन चोरी की घटनाएं, श्रद्धालुओं में नाराजगी
X
रीवा जिले का प्रसिद्ध देवतालाब मंदिर: Photo- Newstrack

Rewa News: मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु रीवा जिले में प्रसिद्ध देवतालाब मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। सावन का महीना होने की वजह से शिव भक्तों का इस समय तांता लगा हुआ है। श्रद्धा भाव से लोग भगवान शिव के दर्शन हेतु आ रहे हैं लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने यहां दबंगई कर अराजकता फैला रखी है। कभी पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की बात सामने आती है, कभी यहां पर चोरी की घटनाएं सामने आती हैं।

सरकारी सड़क पर निजी वसूली

यहां आए श्रद्धालुओं ने बातचीत के दौरान बताया कि सड़क पर पार्किंग के नाम पर लोगों से पैसा वसूला जा रहा है। ये काम स्थानीय दबंगों के इशारे पर यहां के लड़के करते हैं। कोई श्रद्धालु मना करता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। नईगढ़ी से हनुमाना मनगवा को जोड़ने वाली सड़क पर शिव मंदिर से लगभग 500 मीटर पहले नईगढ़ी रोड सहित इसी शिव मंदिर से आगे मऊगंज रोड लगभग 500 मीटर पर वसूली का कार्य किया जा रहा है। जो लोग अपने किसी कार्य से मऊगंज या रीवा जिले से इस सड़क पर निकल रहे हैं, तो उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। जब तक पैसा नहीं दिया जाएगा, तब तक आगे नहीं जाने दिया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रति वाहन 10 से 30₹ तक की वसूली पार्किंग के नाम पर कर ली जाती है।

धार्मिक स्थल पर अराजक तत्वों का जमावड़ा

देवतालाब मंदिर के आसपास अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है, यहां चोरी की घटनाएं आम बात हो गई हैं। मऊगंज की स्थानीय महिला भगवान शिव को जल चढ़ाने को देवतालाब आई हुई थी, तभी किसी चोर द्वारा उसका मंगलसूत्र खींच लिया गया। ऐसी तमाम घटनाएं यहां होती रहती है। खास बात ये है कि यहां पुलिस की तैनाती भी रहती है, इसके बावजूद अराजकता पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

Shashikant Gautam

Shashikant Gautam

Next Story