×

Maharashtra News: करंट की चपेट में आने दो की मौत, पांच घायल, अंबेडकर जयंती रैली के बाद लौट रहे थे घर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। ये हादसा उस समय हुआ जब ये सभी अंबेडकर जयंती रैली के बाद घर लौट रहे थे।

Jugul Kishor
Published on: 14 April 2023 8:20 AM GMT (Updated on: 14 April 2023 8:46 AM GMT)
Maharashtra News: करंट की चपेट में आने दो की मौत, पांच घायल, अंबेडकर जयंती रैली के बाद लौट रहे थे घर
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। ये हादसा उस समय हुआ जब ये सभी अंबेडकर जयंती रैली के बाद घर लौट रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए, सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर भी बतायी जा रही है, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही, वहीं इस घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक ये रैली गुरुवार की शाम को पालघर में विरार के मनवेलपाड़ा से कारगिल इलाके के बीच निकाली गई थी। ये दर्दनाक हादसा रैली खत्म होने के तुरंत बाद लोगों के घर लौटते समय हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रैली में चल रहे वाहन के ऊपर लोग खड़े हुए थे, लेकिन इस दौरान लोहे की छड़ विद्युत ट्रांसफार्मर से टकरा गई और सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

आनन फानन में इन सभी को वसई विरार के म्युनिसिपल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को को मृत घोषित कर दिया। वहीं झुलसे हुए पांचों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया है। जिनमें से दो लगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सुमित शिवाजी सुत (28) और रुपेश शरद सुर्वे (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों को करंट लगने के बाद इन्हें बचाने गए राहुल जगताप, उमेश कनोजिया, अस्मित कांबळे, सत्यनारायण पंडित, रोहित गायकवाड घायल हो गये हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story