झारखंड में कल EVM में कैद होगा मुंडा, मरांडी, जयंत के साथ 61 का भाग्य

लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को झारखंड में दूसरे चरण और देश में पांचवें चरण का मतदान होगा जिसमें राजधानी रांची समेत चार लोकसभा सीटों के लिए 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 65,87,028 मतदाता करेंगे। इस चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाग्य का फैसला होगा। 

Rishi
Published on: 5 May 2019 1:12 PM GMT
झारखंड में कल EVM में कैद होगा मुंडा, मरांडी, जयंत के साथ 61 का भाग्य
X

रांची : लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को झारखंड में दूसरे चरण और देश में पांचवें चरण का मतदान होगा जिसमें राजधानी रांची समेत चार लोकसभा सीटों के लिए 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 65,87,028 मतदाता करेंगे। इस चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाग्य का फैसला होगा।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि 05 कोडरमा, 8- रांची, 11-खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और 14-हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए 6 मई को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें…अब आसान होगा एक माह में चार धाम यात्रा करना, कर सकते हैं बर्फ के दीदार

उन्होंने बताया कि झारखंड में दूसरे चरण में 6 मई को जिन चार सीटों के लिए मतदान होगा उनके लिए कुल 8834 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 65,87,028 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। झारखंड के दूसरे चरण में रांची से सर्वाधिक बीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं वहीं खूंटी सीट से सबसे कम 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

रांची में जहां 19,10,955 मतदाता हैं वहीं कोडरमा में 18,12,085, खूंटी में 11,99,512 और हजारीबाग में कुल 16,64,476 मतदाता हैं। सोमवार को होने वाले इस चरण के मतदान में कोडरमा में भाजपा की अन्नपूर्णा यादव और झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि यहां से भाकपा माले के उम्मीदवार और पार्टी के वर्तमान विधायक राजकुमार यादव कुछ इलाकों में मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें…जानिए किसने कहा ‘बोइंग 737 मैक्स’ से यात्रा करने में कभी नहीं हिचकिचाउंगा?

भाजपा की उम्मीदवार अन्नपूर्णा यादव यहां से राजद की विधायक रह चुकी हैं और वह पूर्व में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। यहां से भाजपा ने अंतिम क्षणों में अपने निवर्तमान सांसद रविंद्र राय का टिकट काट कर राजद से पार्टी में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी को टिकट दिया है जिससे रविंद्र राय खासे नाराज हैं।

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में दो लाख से अधिक भूमिहार मतदाता हैं और उनमें से कई तो रविंद्र राय का टिकट कटने से नाराज है। इन मतदाताओं के रुख का भी कोडरमा के चुनाव परिणाम पर असर होगा।

हजारीबाग में भाजपा के उम्मीदवार केन्द्रीय विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का सीधा मुकाबला महागठबंधन की ओर से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस के उम्मीदवार गोपाल प्रसाद साहू से है। हालांकि यहां से भाकपा के उम्मीदवार, दो बार के सांसद एवं भाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के चुनाव मैदान में होने से कई इलाकों में मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें…BJP नेता की TMC कार्यकर्ताओं को धमकी, ‘UP से लोगों को बुलाकर कुत्ते की मौत मारूंगी’

खूंटी में भाजपा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का सीधा मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से है। यहां भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद एवं वरिष्ठ नेता करिया मुंडा का टिकट काट दिया। इससे एक वर्ग पार्टी से नाराज है। अर्जुन मुंडा ने हालांकि अपने व्यक्तिगत संबन्धों का इस्तेमाल कर अपने प्रचार में करिया मुंडा को साथ रख कर यह नाराजगी दूर करने की कोशिश की है।

झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा ने अपने पांच बार के सांसद रामटहल चौधरी का टिकट अंतिम क्षणों में काट दिया। नाराज चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। जाति से महतो रामटहल इस क्षेत्र से लगभग तीन लाख महतो मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं। यहां भाजपा ने खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ को चुनाव मैदान में उतारा है और उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से है। इस सीट से भाकपा ने विकासचंद्र शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें…फेसबुक प्रतिबंध के बाद अब ट्रंप ने सोशल मीडिया कंपनियों पर किया हमला

इस चरण के लिए जहां भाजपा की ओर से स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं अन्य अनेक नेताओं ने चुनाव प्रचार किया वहीं कांग्रेस और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार किया।

चुनाव आयोग ने इस चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं। अनेक अतिसंवेदनशील बूथों के लिए मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से ले जाने का भी इंतजाम किया गया है।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 29 अप्रैल को झारखंड में पलामू, चतरा और लोहरदगा के लिए मतदान हो चुका है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story