×

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सादी में होगा अलग-अलग ड्रेस कोड !

दोनों की शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। दोनों की शादी का भव्य आयोजन मुंबई में ही रखा गया है। आप को बता दे,कब-कब कौन-कौन सी रस्में होंगी और जश्न के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड रखा गया है।

Roshni Khan
Published on: 9 March 2019 10:39 AM GMT
आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सादी में होगा अलग-अलग ड्रेस कोड !
X
आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सादी में होगा अलग-अलग ड्रेस कोड !

मुंबई: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश की शादी, इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 8 मार्च को आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी हुई। शादी में मेहमान के तौर पर मुंबई के कई सेलिब्रिटी के जुटने की चर्चा हो रही है। गौर तो इस बात पर करना है कि किसने-क्या पहना होगा।

ये भी देखें:करीना के साथ निजी रिश्तों पर सारा अली ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी हैं सौतेली मां, वीडियो वायरल

क्या ड्रेस कोड रखा गया है?

दोनों की शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। दोनों की शादी का भव्य आयोजन मुंबई में ही रखा गया है। आप को बता दे,कब-कब कौन-कौन सी रस्में होंगी और जश्न के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड रखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 3.30 बजे ट्रिडेंट होटल से आकाश अंबानी की बारात निकलेगी और जियो वर्ल्ड सेंटर जाएगी। 6.30 बजे बारात का स्वागत किया जाएगा। रात 7.30 बजे सेरेमनी शुरू होगी। 8 बजे "हस्त मिलाप" की रस्म है। फिर डिनर फंक्शन होगा। इस दौरान सभी ट्रेडिशनल अटायर में दिखेंगे।

ये भी देखें:फागुन में गूँजते हैं ये तराने फिज़ाओं में, बलम पिचकारी के दिन आ गए

अगले दिन रविवार सुबह 10 बजे मंगल पर्व होगा। शाम 6.30 बजे वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। इसके बाद डिनर आयोजित किया जाएगा। सेलिब्रेशन जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। फंक्शन में सभी फॉर्मल गेटअप में नजर आएंगे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story