अमित जानी ने कहा, आज़म खान की अंडरवियर का रंग पूरा देश देखेगा

अमित जानी ने रामपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी आजम खान को ललकारते हुए कहा है कि वह रामपुर से बाहर तो निकले। उप्र की सड़कों पर प्रचार करने के लिए उतरे तो सही। उनको उनकी औकात पता चल जाएगी।

SK Gautam
Published on: 17 April 2019 12:26 PM GMT
अमित जानी ने कहा, आज़म खान की अंडरवियर का रंग पूरा देश देखेगा
X

मेरठ: सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान ने जो बयान जयाप्रदा के खिलाफ दिया था। उस पर उप्र नवनिर्वाण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि खान के जयप्रदा को लेकर दिए गए बयान की निंदा नहीं होनी चाहिए बल्कि इसकी प्रतिक्रिया होनी चाहिए उन्होंने कहा 23 मई के पहले उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना आजम खान को उत्तर प्रदेश की सड़कों पर नंगा करके घुमा कर पिटेगी। सारा देश देखेगा आजम खान की चड्डी का रंग।

अमित जानी ने रामपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी आजम खान को ललकारते हुए कहा है कि वह रामपुर से बाहर तो निकले। उप्र की सड़कों पर प्रचार करने के लिए उतरे तो सही। उनको उनकी औकात पता चल जाएगी। अमित जानी ने कहा कि आजम खान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब उनको कोई बचा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आजम खान ने उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं।

ये भी देखें:‘नोटबंदी घोटाले’ के समय चौकीदार क्यों सोया हुआ था: कांग्रेस

आजम खान ने उनके और अमर सिंह के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा एक मुकदमे की तहरीर दी हुई है। नवनिर्वाण सेना के अमित जानी ने कहा कि वह आजम के दर्ज कराए मुकदमे से डरने वाले नहीं है। उन्हाेंने भी आजम खान के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराये हैं। बता दें कि अमित जानी मेरठ के जानी कस्बा के रहने वाले हैं।

लखनऊ में सपा शासनकाल में मायावती की मूर्ति तोड़ने केा लेकर वे सुर्खियों में आए थे। उस दौरान उनके खिलाफ काफी मुकदमे दर्ज हुए थे। इतना ही नहीं उनको बसपा कार्यकर्ताओं का निशाना बनना पड़ा था। अमित जानी ने स्वीकार किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्तियों को उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर तोड़ा था।

ये भी देखें:ये पांच जूस लू के असर को करते हैं बेअसर, ये है बनाने की विधि

अमित जानी इस समय उप्र नवनिर्वाण सेना से आजमगढ़ से लोकसभा के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि आजम इन चुनाव में आजम खान को उनकी औकात का पता चल जाएगी।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story