×

हरसिमरत बोली- इंदिरा ने किया स्वर्ण मंदिर पर हमला, पंजाब विभाजन नेहरू का निर्णय

केंद्रीय मंत्री व अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी अब पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। हरसिमरत ने कहा- यदि पंजाब का विभाजन हुआ, तो यह जवाहरलाल नेहरू का निर्णय था, सीमा आसानी से 2 किमी अधिक हो सकती थी।

Rishi
Published on: 13 March 2019 11:02 AM GMT
हरसिमरत बोली- इंदिरा ने किया स्वर्ण मंदिर पर हमला, पंजाब विभाजन नेहरू का निर्णय
X

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री व अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी अब पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। हरसिमरत ने कहा- यदि पंजाब का विभाजन हुआ, तो यह जवाहरलाल नेहरू का निर्णय था, सीमा आसानी से 2 किमी अधिक हो सकती थी।

ये भी देखें : बदमाशों ने घर में घुसकर की जेई की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

उन्होंने कहा, सिखों को दबाने और उन्हें गिराने के लिए, जवाहरलाल नेहरू द्वारा पंजाब को तोड़ने के बाद, इंदिरा गांधी ने स्वर्ण मंदिर पर हमला किया।

ये भी देखें : GST काउंसिल की बैठक 19 मार्च को, चुनाव आयोग से मांगी मंजूरी

आपको बता दें, इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीजा जी के साथ साले साहब भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर फैमिली पैकेज भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। 70 सालों में संस्थागत भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन रही है। लेकिन पिछले 24 घंटों में समाचार माध्यमों से जो तथ्य आए हैं वो दर्शाते हैं कि कैसे गांधी-वाड्रा परिवार ने पारिवारिक भ्रष्टाचार को परिभाषित किया है

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story