TRENDING TAGS :
23 मई के बाद सपा-बसपा के ऑफिस में ताले लग जाएंगें: केशव मौर्य
गठबंधन पर डिप्टी सीएम ने तंज कंसते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ, क्या वह नकली बुआ का होगा ? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की वजह से गठबंधन की हवा बनने से पहले ही निकल गई। साईकिल पर जैसे ही हाथी संवार हुआ वैसे ही वह पंक्चर हो गयी।
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आप लोगों के इसी साहस और जोश ने ही हमें पिछली बार 2014 में 73 सांसद दिए थे और 2017 में 325 विधायक दिए थे।
उन्होंने कहा कि आप लोगों के इसी हौसलों की वजह से ही विपक्षियों के चेहरे लटक गए हैं। पूरे प्रदेश में इस समय जातीय समीकरण पर मोदी फैक्टर हावी हो गया है। उन्होंने कहा कि कुंभ नगरी इस बार फिर से इतिहास रचने जा रही है। यहां से पूरे देश को एक संदेश जाने वाला है।
ये भी पढ़ें— बुर्के को लेकर केरल के एक कॉलेज ने दिया ऐसा आदेश, खड़ा हो गया विवाद
केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को प्रयागराज में कहा कि हमारी सरकार हर गरीब को बिजली-पानी, सड़क और घर देने के लिये है प्रतिबद्ध। आज प्रदेश में हर गरीब, मजदूर, महिला, किसान, नौजवान के पसीने और श्रम का सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने इस बार भी यही संकल्प अपने इलेक्शन मेनिफेस्टो में फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार आते ही इस पर काम किया जाएगा। 2022 तक हर गरीब को पक्की छत देने के लिए मोदी जी संकल्पित है और इस तरफ काम भी चल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश को तरक्की के रास्ते पर आगे के पांच साल तक ले जाने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को सुविधाएं देने के लिए अभी सिर्फ भ्रष्टाचार को रोका है, तो देश में खुशहाली आने लगी है। जब देश में भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो विकास के रास्ते और खुल जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपया मिल रहा है।
ये भी पढ़ें— सुल्तानपुर में गरजे ‘वरुण’ और ‘हार्दिक’, इस अंदाज में मांगे वोट
उन्होंने कहा कि जितना काम कांग्रेस की 55 साल सरकार में नहीं हुआ, उतना काम महज 5 साल में मोदी सरकार ने किया है। यही नहीं यूपी में भी जितना काम पिछले 15 सालों में नहीं हुआ, तो उतना काम महज 2 साल में हुआ है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रवाद का अभियान चल रहा है। अब देश से आंतकवाद का खत्मा करने का अभियान चल रहा है। अब पूरे देश में जातीय समीकरण नहीं बल्कि मोदी समीकरण हावी हो गया है।
गठबंधन पर डिप्टी सीएम ने तंज कंसते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ, क्या वह नकली बुआ का होगा ? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की वजह से गठबंधन की हवा बनने से पहले ही निकल गई। साईकिल पर जैसे ही हाथी संवार हुआ वैसे ही वह पंक्चर हो गयी।
ये भी पढ़ें— प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देना BJP का हिंदू वोट बैंक के ध्रुवीकरण का तरीका: येचुरी
उन्होंने कहा कि हमें भी पहले लग रहा था कि गठबंधन कुछ अच्छा प्रदर्शन करेगा, लेकिन जिस तरह से उन्होंने काम किया, उसकी वजह से अब उन पर ही सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह नकली गठबंधन महज 23 मई तक ही चलेगा। इसके बाद यह गठबंधन विधानसभा चुनावों में अलग-अलग हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार जनता इन लोगों को ऐसा सबक सिखाने जा रही है कि 23 मई के बाद सपा और बसपा के ऑफिस में ताले लग जाएंगें।