TRENDING TAGS :
केशवप्रसाद मौर्य ने कसा तंज़ कहा- अभी तो रिकवरी लेंगे भैया तब देखना क्या होगा?
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पांचवें चरण के चुनाव के बाद गठबंधन बिल्कुल हवा हो गया है। सपा का वोट न तो बसपा को जा रहा है और न ही बसपा का वोट सपा में जा रहा है।
लखनऊ: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पांचवें चरण के चुनाव के बाद गठबंधन बिल्कुल हवा हो गया है। सपा का वोट न तो बसपा को जा रहा है और न ही बसपा का वोट सपा में जा रहा है। यूपी में भाजपा की लहर 2014 से भी जबरदस्त है।
चंदौली, बलिया और अम्बेडकरनगर में आयोजित जनसभाओं में केशव मौर्य ने कहा कि मोदी के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की वजह से इस समय भ्रष्टाचरियों में खलबली मची हुई है। जिस तरह से वह भ्रष्टाचार रोकने का काम कर रहे हैं, उससे विपक्षी हताश है।
उन्होंने कहा कि मोदी ने अभी भ्रष्टाचार रोककर ही गरीबों के घर में खुशी ला दी है। जब भ्रष्टाचरियों से रिकवरी होगी तो गरीबों के घर में खुशियों की बहार आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस देश में भ्रष्टाचार नहीं होता है, वहां पर गरीबी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत विकसित देश जहां पर भ्रष्टाचार न होने की वजह से विकास हुआ है।
यह भी पढ़ें... उत्तराधिकार अधिनियम के तहत लिया जा सकता है वसीयत का अधिकार पत्र
अम्बेडकरनगर में जनसभा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 23 मई के बाद जब देश में भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो विकास के रास्ते और खुल जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपय मिल रहा है। अगर इन भ्रष्टाचारियों (सपा, बसपा और कांग्रेस) की सरकार होती तो महज 15 पैसा ही आपके खाते में आता।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले बम धमाके आम बात हुआ करते थे, लेकिन मोदी सरकार में ये इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से पूरे देश में इस समय राष्ट्रवाद की लहर चल रही है। देश थल से लेकर आकाश तक अपने को सुरक्षित चाहता है और मोदी सरकार इसमें सफल भी रही है।
उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र देश से आंतकवाद का खत्मा चाहता है। इसकी वजह से अब पूरे देश में जातीय समीकरण नहीं बल्कि मोदी समीकरण हावी हो गया है। इस बार देश और प्रदेश की जनता 300 के पार सीटें देने जा रही है। विपक्ष अब ईवीएम का रोना रो रहा है।
यह भी पढ़ें... यूपी में बाबा योगी आदित्यनाथ की दहाड़ बोले-काँग्रेस पार्टी मुहनुचवा की तरह वोटकटवा
अपने को पिछड़ा नेता बताने की मची होड़ पर मौर्य ने कहा कि गठबंधन के नेता जिस तरह से अपने को असली पिछड़ा नेता बता रहे हैं।
मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार में ही किसानों का गेहूं सीधे खरीद केंद्र पर बिक रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी सरकार की तरफ से अच्छी योजनाएं लांच की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुना करने के लिए बहुत काम किया। फसलों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सत्ता में आए थे, उस समय ऋणमाफी में 86 लाख किसानों को ही लाभ मिला था। जबकि प्रदेश में ढाई करोड़ किसान और पूरे देश में 13 करोड़ किसान है। सभी किसानों का ख्याल रखते हुए मोदी सरकार ने किसान सम्मान योजना शुरू की है। जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।