×

माया-अखिलेश ने लगाया भाजपा पर सत्ता के दुरूपयोग का आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किये थे उनको भुला दिया। जो सपने दिखाए थे उनकी बात नहीं करते है। अच्छे दिनों के वादों को क्या हुआ? भाजपा के राज में देश कई मामलो में पिछड़ गया है। देश पर पहले 35 लाख करोड़ कर्ज था अब 70 लाख करोड़ कर्ज हो गया है।

Shivakant Shukla
Published on: 15 May 2019 8:45 PM IST
माया-अखिलेश ने लगाया भाजपा पर सत्ता के दुरूपयोग का आरोप
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती ने भाजपा पर सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाया है।

बसपा सुप्रीमो ने बलात्कार के आरोपी और घोसी से बसपा प्रत्याशी अतुल राय का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए साम-दाम-दण्ड-भेद अपना रही है। इससे सावधान रहना जरूरी हैै। भाजपा के लोग बसपा को बदनाम कर रहे है। बसपा महिलाओं का पूरा सम्मान करती है। लेकिन भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर बसपा के प्रत्याशी को परेशान कर रही है। भाजपा के लोग जबरन मुकदमा दर्ज करा कर इसका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे है।

ये भी पढ़ें— अरे भाई! ये कैसा हाॅस्पीटल है जहां डाॅक्टर गए हैं चुनाव प्रचार में, आइए देखिए

वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले गठबंधन से घबरा गये है तो मुददे बदल रहे हैं। उन्होंने सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके हाथ में सरकार उसका व्यवहार बदल जाता है, जब चाहे मुकदमें लगा दो, घोसी के प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस लगा दी।

मायावती और अखिलेश यादव ने महागठबन्धन के प्रत्याशी मऊ से अतुल राय और देवरिया से विनोद कुमार जायसवाल के पक्ष में जिला मऊ तथा देवरिया में आयोजित संयुक्त जनसभाओं को संबोधित किया। इसके अलावा सपा मुखिया अखिलेश ने महाराजगंज से प्रत्याशी कुंवर अखिलेश प्रताप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा कर उन्हें जिताने की अपील की।

जनसभा में मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर हमलावर होते हुये कहा कि कांग्रेस के लंबे समय तक देश और अन्य प्रदेशों की सरकार में जनता का कोई भला नही हुआ। भाजपा की केन्द्र की जनविरोधी नीतियां उसेे सत्ता से बाहर ले जायेगी। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने पदोन्नति में आरक्षण को निष्प्रभावी बना दिया है। भाजपा और कांग्रेस सरकारों द्वारा निजी क्षेत्रों की संस्थाओं को मौका दिया जा रहा है जिससे आरक्षण का लाभ लगातार कम हो रहा है।

ये भी पढ़ें— ‘वरिष्ठ’ का दर्जा पाने के इच्छुक वकीलों को अब सिफारिश की जरूरत नहीं

भाजपा सरकार ने सच्चर कमेटी पर भी ध्यान नही दिया जिसके कारण मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्थान और विकास रूक गया है। अपर कास्ट में गरीब लोगों की हालत ठीक नहीं है। नोटबंदी और जीएसटी बिना तैयारी के लागू होने से व्यापारी वर्ग दुखी हैं। भाजपा सरकार में देश की सीमांए सुरक्षित नही है। जवानों के शहीद होने की संख्या बढ़ गयी है और भाजपा इसे भी भुनाने में लगी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किये थे उनको भुला दिया। जो सपने दिखाए थे उनकी बात नहीं करते है। अच्छे दिनों के वादों को क्या हुआ? भाजपा के राज में देश कई मामलो में पिछड़ गया है। देश पर पहले 35 लाख करोड़ कर्ज था अब 70 लाख करोड़ कर्ज हो गया है।

ये भी पढ़ें— प्रियंका के रोड शो में कांग्रेस विरोधी नारा लगाना BJP समर्थकों को पड़ा महंगा, पीटे गए

उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबो, पिछड़ो, दलितो का बहुत नुकसान किया। उनके कार्यकाल में गरीबोें पर 30 हजार मुकदमे और लग गए। अब जिला पंचायत का चुनाव जीतने के लिए भी हिंसा हो रही है। जीएसटी ने व्यापार चैपट कर दिया, तमाम उद्योगपति देश छोड़कर विदेश भाग गए। ऐसे में देश में खुशहाली कैसे आएगी? चायवाला चैकीदार बन गया है उसकी चैकी छीन लेनी है, साथ ही ठोको नीति चलाने वाली राज्य सरकार को भी सत्ता से बेदखल करना है। गठबन्धन जब नया प्रधानमंत्री चुनेगा तभी नया भारत बनेगा।



Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story