×

लोकसभा चुनाव 2019: यहां की जनता ने अब तक किसी महिला को नहीं बनाया है सांसद

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर संसदीय सीट से बीजेपी ने मेनका गांधी के नाम पर चुनावी  बाजी खेली है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद डा. संजय सिंह तो गठबंधन की ओर से बीएसपी के चन्द्रभद्र सिंह सोनू मैदान में हैं। लेकिन सुल्तानपुर के मतदाताओं ने कभी किसी महिला को सर पर नहीं बिठाया।

SK Gautam
Published on: 26 March 2019 3:01 PM GMT
लोकसभा चुनाव 2019: यहां की जनता ने अब तक किसी महिला को नहीं बनाया है सांसद
X
मेनका गाँधी

सुल्तानपुर: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर संसदीय सीट से बीजेपी ने मेनका गांधी के नाम पर चुनावी बाजी खेली है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद डा. संजय सिंह तो गठबंधन की ओर से बीएसपी के चन्द्रभद्र सिंह सोनू मैदान में हैं। लेकिन सुल्तानपुर के मतदाताओं ने कभी किसी महिला को सर पर नहीं बिठाया।

यह भी पढ़ें...प्रथम चरण में 49 नामांकन पत्र निरस्त किये गये

देखा जाय तो इस लोकसभा सीट पर अब तक जिन पार्टियों ने महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा उन्हें शिकस्त ही खानी पड़ी। राजनीतिक दलों ने जिस किसी महिलाओं को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मैदान से उतारा था उनके रिश्ते राजनीतिक घरानों से ही जुड़े थे। सुल्तानपुर की किसी स्थानीय महिला को किसी भी पार्टी ने कभी टिकट नहीं दिया।

रीता बहुगुणा को मिली थी शिकस्त

1998 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जोशी की बेटी एवं प्रयागराज की निर्दलीय रही रीता बहुगुणा जोशी को प्रत्याशी बनाया था। उस समय भाजपा के डी वी राय ने इन्हें करारी ने इन्हें शिकस्त दी थी।

दीपा, अमिता, व वीणा तीनों को मिला था चौथा स्थान

1999 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गांधी परिवार की करीबी दीपा कौल को प्रत्याशी बनाया था। दीपा कौल को चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा था।

इस चुनाव में बसपा के जय भद्रसिंह चुनाव जीत गए थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ वीणा पांडे को प्रत्याशी बनाया था।

यह भी पढ़ें...अमेठी से उम्मीदवार उतारने पर कर रहे विचार: शिवपाल यादव

इस चुनाव में भी श्रीमती पांडे को चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा था। बसपा के मोहम्मद ताहिर खान विजयी हुए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी नरेश डॉ संजय सिंह की पत्नी डॉ अमिता सिंह चुनाव मैदान में थी इस चुनाव में भाजपा के वरुण गांधी विजय हुए थे अमिता सिंह को चौथे स्थान पर ही जगह मिली थी।

यह भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ने जीत लीं दो सीटें, अरुणाचल से आई है खुशखबरी

2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मेनका गांधी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। अब देखना ये है के क्या इस बार सुल्तानपुर का इतिहास बदलेगा या पुरानी रवायत बरकरार रहेगी।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story