×

 ट्रंप ने फिर कहा, भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर ‘बड़ा शुल्क’ लगाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों पर भारत की ओर से लगाए गए ‘बड़े शुल्क’ की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिका के कागज के उत्पादों तथा प्रसिद्ध हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर काफी ऊंचा शुल्क लगाया हुआ है।

Anoop Ojha
Published on: 29 April 2019 10:21 AM GMT
 ट्रंप ने फिर कहा, भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर ‘बड़ा शुल्क’ लगाया
X

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों पर भारत की ओर से लगाए गए ‘बड़े शुल्क’ की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिका के कागज के उत्पादों तथा प्रसिद्ध हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर काफी ऊंचा शुल्क लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि ऊंचे शुल्कों की वजह से अमेरिका को भारत, चीन और जापान जैसे देशों से अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है।

ट्रंप ने रविवार को विस्कोंसिन राज्य के ग्रीन बे शहर में रिपब्लिकन पार्टी की एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सभी देश पिछले कई सालों से अमेरिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें......अमित शाह का गठबंधन पर निशाना, बोले- महामिलावट वालों ने बाहुबलियों को दिया टिकट

अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार भारत को ‘शुल्कों का राजा’ कहते रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत कई वर्षों से काफी ऊंचा शुल्क लगा रहा है।

यह भी पढ़ें......VITEEE 2019 के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक, जानें टॉप 10 रैंक वाले छात्रों के नाम

अपने समर्थकों की नारेबाजी के बीच ट्रंप ने कहा कि कई देशों से चीन, जापान और भारत जैसे देशों की वजह से अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। ‘आप किसी भी देश का नाम लें,हमें नुकसान हुआ है, लेकिन आगे हम नुकसान नहीं सहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि विदेशी कागज के उत्पादों पर अमेरिका से काफी ऊंचा शुल्क वूसला जा रहा है।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story