×

भाजपा का ये प्रत्याशी राज्यपाल को सफाई पेश करने क्यों गया

विधायक अदिति सिंह मीडिया के सामने आते हुए खुद पर हुए हमले में रायबरेली से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार व पूर्व कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया था।

SK Gautam
Published on: 16 May 2019 5:16 PM GMT
भाजपा का ये प्रत्याशी राज्यपाल को सफाई पेश करने क्यों गया
X

लखनऊ: रायबरेली में कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले के मामले में आरोप के घेरे में आये भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। दिनेश प्रताप सिंह ने राज्यपाल के सामने अपनी सफाई पेश करते हुए कांग्रेस की ओर से लगाये गए आरोपों को झूठा करार दिया है।

ये भी देखें : अब प्रदेश में नहीं रही गुंडे माफियाओं की खैर-केशव प्रसाद मौर्य

इसके पहले विधायक अदिति सिंह मीडिया के सामने आते हुए खुद पर हुए हमले में रायबरेली से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार व पूर्व कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया था। अदिति सिंह पर हमले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

ये भी देखें : सपा बसपा व कांग्रेस चखेंगे सबसे बुरी हार का स्वाद – डा. दिनेश शर्मा

प्रियंका गांधी वाड्रा के आदेश पर ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से भेंटकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने यह मांग की थी कि विधायक अदिति सिंह समेत कई जिला पंचायत सदस्यों पर हुए हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव की तिथि दोबारा तय हो।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story